ब्रेकिंग न्यूज़

संसद सत्र: इस साल पराली जलाने के मामलों में 32 प्रतिशत की कमी आई है, राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान

संसद सत्र: इस साल पराली जलाने के मामलों में 32 प्रतिशत की कमी आई है – राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार के प्रयासों की वजह से, पिछले साल की तुलना में इस साल पराली जलाने के मामलों में 32 प्रतिशत की कमी आई है. पिछले साल 2021 में पराली जलाने के 78,550 मामले थे, लेकिन इस साल 53,900 मामले सामने आए हैं. इसका श्रेय भारत सरकार के कानून को जाता है, जिसके अंतर्गत हमने नेशनल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग अथॉरिटी का निर्माण किया है. दिल्ली में जो प्रदूषण है वो दिल्ली की वजह से नहीं, बल्कि आस-पास के क्षेत्रों के कारण है. इसको NCR भी नहीं मानना चाहिए, बल्कि एयर शेड की पहचान को हमने कानूनी स्वीकृति दी थी. इस एयर शेड के अंतर्गत हमने पराली जलाने वाले काफी किसानों को साथ लिया. हरियाणा सरकार बधाई की पात्र है क्योंकि वहां पराली जलाने के 40 प्रतिशत मामलों में कमी आई है. दिल्ली में 2014 से पहले प्रदूषण, वाहनों की वजह से होता था लेकिन जब से हमारी सरकार आई है तब से ईस्टर्न हाईवे और वेस्टर्न हाईवे को पूरा किया गया. अब बाहर आने वाले वाहन दिल्ली के बाहर से ही जाने लगे हैं. इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन के लिए हमने इंडस्ट्रीज़ को पूरी तरह पीएनजी कर दिया है. एनसीआर में भी PNG को 30-40 प्रतिशत आगे बढ़ाया है. ईंट भट्टे के लोग भी अब ज़िग-ज़ैग टेक्नोलॉजी की तरफ मुड़ गए हैं. डीज़ल जेनेरेटर पर पाबंदी लगाई गई. इलैक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है.

Satwik Sharma

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

10 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

58 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago