gold jwellery
Gold Astrology: सोने के आभूषण हर किसी को पहनना बेहद पसंद होता है. शादी- ब्याह में भी सोने की ज्वेलरी की खूब मान्यता होती है. हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना पहनना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होता है और अशुभ भी. शास्त्र के अनुसार इसका असर व्यक्ति की राशि और ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है. जहां सोना कुछ राशियों को तरक्की पर ले जाएगा वहीं कुछ राशियों को कंगाल भी कर सकता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि किन राशि के जातको को सोना पहनने से बचना चाहिए. इसी कड़ी में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे किन राशि के जातको को सोने के आभूषण पहनने से बचना चाहिए.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि वालों को सोने के आभूषण पहनने से बचना चाहिए. मान्यता है कि सोना पहनने से कन्या राशि के जातकों को ओवरथिंकिंग का सामना करना पड़ सकता है. इसी के साथ घर में अशांति का माहौल भी बन जाता है. वहीं अगर आप कन्या राशि के हैं और आपका सोना पहनने का मन है तो ज्योतिषी को कुंडली दिखाकर सोना पहन सकते हैं.
मिथुन राशि के जातको को भी सोना पहनने से बचना चाहिए. मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध है. बुध और गुरु के तालमेल को ज्योतिष में अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसे में मिथुन अगर इस राशि के जातक अगर सोना पहनते हैं तो उनके काम में रुकावट आ सकती है. वहीं तुला राशि वालों का स्वामी ग्रह शुक्र है. ऐसे में इन्हें भी सोना पहनने से कुछ लाभ नहीं मिलेगा. अगर आप तुला राशि के हैं तो सोने के आभूषण पहनने से बचें.
यह भी पढ़ें:वट सावित्री की पूजा में चढ़ाए यह सामग्री,मिलेगा अखण्ड सौभाग्य का फल; पढ़ें पूजा की पूर्ण विधि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के लोगों के सोना पहनने से घर में टेंशन या मन में बेचैनी बढ़ सकती है. परिवार में सुख- शांति बनी रहे इसलिए मकर राशि के लोगों को सोने पहनने से बचना चाहिए. कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं. सोना पहनने से इस राशि के जातक परेशान हो सकते हैं और करियर संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…