Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सोना पहनने से हो सकते हैं कंगाल, कन्या समेत ये राशियां लिस्ट में शामिल; पढ़ें पूरी खबर

Gold Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना पहनना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होता है और अशुभ भी. ऐसे में जानना जरूरी है कि किन राशि के जातको को सोना पहनने से बचना चाहिए.

gold jwellery

gold jwellery

Gold Astrology: सोने के आभूषण हर किसी को पहनना बेहद पसंद होता है. शादी- ब्याह में भी सोने की ज्वेलरी की खूब मान्यता होती है. हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना पहनना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होता है और अशुभ भी. शास्त्र के अनुसार इसका असर व्यक्ति की राशि और ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है. जहां सोना कुछ राशियों को तरक्की पर ले जाएगा वहीं कुछ राशियों को कंगाल भी कर सकता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि किन राशि के जातको को सोना पहनने से बचना चाहिए. इसी कड़ी में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे किन राशि के जातको को सोने के आभूषण पहनने से बचना चाहिए.

 ओवरथिंकिंग का करना पड़ सकता है सामना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि वालों को सोने के आभूषण पहनने से बचना चाहिए. मान्यता है कि सोना पहनने से कन्या राशि के जातकों को ओवरथिंकिंग का सामना करना पड़ सकता है. इसी के साथ घर में अशांति का माहौल भी बन जाता है. वहीं अगर आप कन्या राशि के हैं और आपका सोना पहनने का मन है तो ज्योतिषी को कुंडली दिखाकर सोना पहन सकते हैं.

मिथुन और तुला राशि के जातक ना पहने सोना

मिथुन राशि के जातको को भी सोना पहनने से बचना चाहिए. मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध है. बुध और गुरु के तालमेल को ज्योतिष में अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसे में मिथुन अगर इस राशि के जातक अगर सोना पहनते हैं तो उनके काम में रुकावट आ सकती है. वहीं तुला राशि वालों का स्वामी ग्रह शुक्र है. ऐसे में इन्हें भी सोना पहनने से कुछ लाभ नहीं मिलेगा. अगर आप तुला राशि के हैं तो सोने के आभूषण पहनने से बचें.

यह भी पढ़ें:वट सावित्री की पूजा में चढ़ाए यह सामग्री,मिलेगा अखण्ड सौभाग्य का फल; पढ़ें पूजा की पूर्ण विधि

घर में टेंशन का कारण बन सकता है सोना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के लोगों के सोना पहनने से घर में टेंशन या मन में बेचैनी बढ़ सकती है. परिवार में सुख- शांति बनी रहे इसलिए मकर राशि के लोगों को सोने पहनने से बचना चाहिए. कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं. सोना पहनने से इस राशि के जातक परेशान हो सकते हैं और करियर संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं.

  • भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital