आस्था

5 Lucky zodiac signs In Year 2023: नए साल में खुलने वाली है इन 5 राशियों की किस्मत, करियर और व्यापार में होगा लाभ

5 Lucky zodiac signs In Year 2023: नए साल में बनने वाली ग्रह दशाओं और अलग-अलग योग के कारण 5 ऐसी राशियां हैं, जिन्हें लाभ मिलने की उम्मीद है और अब तक जो काम लाख मेहनत करने के बाद भी नहीं हो पा रहे हैं वह पूरे हो सकते हैं. आइए देखते हैं कि नए साल 2023 में किन राशियों की किस्मत खुलने वाली है.

मेष

ज्योतिष के अनुसार माना जा रहा है कि करियर और व्यापार के लिहाज से नए साल में इन्हें इनकी उम्मीद से ज्यादा मिलेगा. नए साल में इस राशि वालों को शासन और सत्ता से भरपूर सहयोग मिल सकता है. वर्ष की शुरुआत में ही इन्हें निवेश का लाभ मिल सकता है.

व्यापार में भी इन्हें नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. वहीं करियर के बेहतर अवसर बनेंगे. व्यापार में जिम्मेदारी और साझेदारी निभाने में प्रभावशाली रहेंगे. इस कारण इनके व्यापार का विस्तार भी हो सकता है. आर्थिक उन्नति के साथ कार्यक्षेत्र में बड़े अवसर प्राप्त होगें.

वृषभ

इस साल इनमें आत्मविश्वास बना रहेगा. इसके अलावा इन्हें स्वयं से वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा और व्यापार में भी उसका विस्तार करने में सफल रहेंगे. करियर के लिहाज से यह समय उत्तम रहेगा.

वृषभ राशि के जातकों को नए साल में अपने पेशेवर जीवन में कामयाबी मिलेगी. धन के मामले में इन जातकों को कई जगहों से लाभ मिलने की उम्मीद है. वहीं कार्य के सिलसिले में इन्हें विदेश भी जाना पड़ सकता है.

तुला

नए साल में आप करियर की नई ऊंचाइयों को छूएंगे. वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है. बच्चों से जुड़ी कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिसे सुनकर आपको प्रसन्नता होगी. परिवार में किसी मांगलिक कार्य का भी आयोजन हो सकता है. साल के बीच में इस राशि वालों को अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Taurus yearly horoscope 2023: साल के इन महीनों में वृषभ राशि वालों को रहना होगा सावधान, आर्थिक स्थिति रहेगी ऐसी

धनु

नए साल में इनकी मुश्किलें आसान होने वाली हैं. साल 2023 में वित्तीय निवेश फलदायी रहेगा. नवंबर-दिसंबर के महीने में वित्तीय मामलों में सफलता मिलेगी. इस साल अगर आप कोई अपना व्यापार शुरु करने जा रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा उच्च नौकरी हेतु किए जाने वाले प्रयास भी सफल रहेंगे.

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए नया साल बहुत ही शुभ और फलदायी रहने वाला है. ज्योतिष के अनुसार नए साल में इन्हें खूब धनलाभ होगा. अगर यह कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसे नए साल में करने से लाभ मिल सकता है. इसके लिए जनवरी से अप्रैल के अंत तक की स्थितियां अनुकूल रहेंगी.

Rohit Rai

Recent Posts

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

16 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

47 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago