Bharat Express DD Free Dish

Aaj Ka Panchang 26 November 2025: स्कंद षष्ठी, बुधवार व्रत और गणेश पूजा से आज बनेंगे कई शुभ योग, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है. आज स्कंद षष्ठी, बुधवार व्रत और गणेश पूजा का संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार आज कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें रवि योग और लाभ-अमृत मुहूर्त खास हैं. जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और पूजा के श्रेष्ठ मुहूर्त.

Aaj Ka Panchang, Panchang, Astrology

Aaj Ka Panchang 26 November 2025: आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है. एक ही दिन स्कंद षष्ठी, बुधवार व्रत और गणेश पूजा का संयोग बन रहा है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में स्थित रहेगा. दिन की शुरुआत श्रवण नक्षत्र से हो रही है, जो देर रात 01:33 बजे तक चलेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा. करण में पहले कौलव और उसके बाद तैतिल का क्रम है, जबकि योग में सुबह वृद्धि योग और दोपहर बाद ध्रुव योग का गठन होगा.

गणेश पूजा का शुभ समय

जो लोग आज गणेश जी की पूजा कर रहे हैं, उनके लिए सुबह 6:53 AM से 9:30 AM तक का समय अत्यंत शुभ बताया गया है. इस दौरान लाभ-उन्नति और अमृत-सर्वोत्तम जैसे शुभ चौघड़िया मुहूर्त भी बन रहे हैं. भक्त गणेश जी को लाल फूल, अक्षत्, सिंदूर, दूर्वा, दीप-धूप, फल और माला अर्पित करें. मोदक और लड्डू का भोग लगाने से मनोकामनाएँ पूर्ण होने का विश्वास है. पूजा के बाद गणेश चालीसा का पाठ और बुधवार व्रत कथा सुनना शुभ माना गया है.

स्कंद षष्ठी का महत्त्व

आज स्कंद षष्ठी भी है, जो भगवान कार्तिकेय को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से रोग-शोक दूर होते हैं और व्यक्ति को जीवन में बल, साहस और विजय की प्राप्ति होती है. संतान सुख की कामना करने वाले भक्त भी इस दिन विशेष पूजा करते हैं.

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्र विवरण

  • सूर्योदय: 06:53 AM
  • सूर्यास्त: 05:24 PM
  • चंद्रोदय: 11:40 AM
  • चंद्रास्त: 10:33 PM

ये भी पढ़ें- शीतकाल के लिए आज बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, फूलों की भव्य सजावट ने श्रद्धालुओं को किया भावुक

दिन भर के महत्वपूर्ण मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:05–05:59 AM
  • अमृत काल: 02:27–04:10 PM
  • विजय मुहूर्त: 01:54–02:36 PM
  • निशिता मुहूर्त: 11:42 PM–12:36 AM (27 नवंबर)

शुभ चौघड़िया (दिन)

  • लाभ-उन्नति: 06:53–08:11 AM
  • अमृत-सर्वोत्तम: 08:11–09:30 AM
  • शुभ-उत्तम: 10:49 AM–12:08 PM
  • रात के शुभ चौघड़िया
  • शुभ-उत्तम: 07:05–08:46 PM
  • अमृत-सर्वोत्तम: 08:46–10:28 PM

आज के अशुभ समय

  • राहुकाल: 12:08–01:27 PM
  • यमगंड: 08:11–09:30 AM
  • गुलिक काल: 10:49 AM–12:08 PM
  • दुर्मुहूर्त: 11:47 AM–12:29 PM
  • दिशाशूल: उत्तर दिशा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read