आस्था

Aak ke Upay: बेहद ही चमत्कारी माने जाते हैं आक के फूल के ये उपाय, आर्थिक तंगी और बीमारी से मिल सकती है निजात

Aak ke Upay: सनातन धर्म में देवी देवताओं की पूजा में गुलाब, गुड़हल, कनेर से लेकर आक और कमल के अलावा कई अन्य फूलों का उपयोग किया जाता है. वहीं अलग-अलग देवताओं को उनके प्रिय फूल चढ़ाए जाते हैं. आक का फूल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है. कई ज्योतिष शास्त्री इसे चमत्कारी फूल की संज्ञा भी देते हैं. घर में जहां इसका पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है, वहीं तंत्र विद्या में भी इसके उपयोग का जिक्र मिलता है. ज्योतिष शास्त्र में भी आक से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं. जीवन में धन प्राप्ति, करियर में सफलता, रोजगार की प्राप्ति और आमदनी में बढ़ोतरी के अलावा घर परिवार में सुख शांति के लिए आक के फूल से जुड़े ये उपाय बेहद ही कारगर माने जाते हैं. इसके अलावा कुछ ग्रहों की अशुभता दूर करने के लिए भी आक के फूल के उपाय किए जा सकते हैं.

इस उपाय से बुरी शक्तियां पास नहीं फटकेंगी

बुरी शक्तियों और घर परिवार में नकारात्मक उर्जा से छुटकारा पाने के लिए भी आक के पौधे का उपयोग किया जाता है. इसके लिए घर पर इसके पौधे को लगाना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने पर बुरी शक्तियां जहां दूर रहती हैं, वहीं परिवार के सदस्यों के बीच लगाव बना रहता है.

इस उपाय से करें कार्य सिद्ध

लाख कोशिशों के बावजूद भी सफलता नहीं मिलने पर हर मंगलवारको हनुमान जी के मंदिर में जाकर 11 आक के फूल अर्पित करें. माना जाता है कि ऐसा करने से जल्दी ही कार्य में सफलता मिलती है.

इस उपाय से मिलेगी बीमारी में राहत

जो लेग बार-बार बीमार पड़ते हैं उन्हें सोमवार के दिन भगवान शिव जी को 11 आक के फूल अर्पित करना चाहिए. माना जाता है कि शिव जी की कृपा से उनके दुख जल्दी ही दूर होते हैं.

इसे भी पढ़ें: Dustbin Direction as Per Vastu: घर में इस दिशा में डस्टबिन रखने पर बढ़ सकती हैं मुसीबतें, कर्ज के हो सकते हैं हालात

आर्थिक तंगी में करें यह उपाय

आर्थिक तंगी से परेशान होने पर और लाख कोशिशों के बावजूद आमदनी न होने पर यह उपाय लाभकारी माना जाता है. इसके लिए काले कपड़े में आक की जड़ को बांध लें. उसके बाद घर के मुख्य दरवाजे पर इसे लटका दें. जल्द ही आपको लाभ दिखने लगेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

3 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago