देश

Haryana Violence: दंगों के बाद नूंह और मेवात में कैसे हैं हालात ? क्या तनाव की स्थिति हुई कम, अब 11 अगस्त तक इंटरनेट रहेगा बंद, जानिए पूरा अपडेट

Nuh Violence Update: हरियाणा में कई शहरों में हुए देंगो की आज की तारीख में क्या स्थिति है. क्या वहां के हालात पहले की तरह बदल गए हैं और कब तक वहां से कर्फ्यू हटा दिया जाएगा. इन्हीं सब सवालों के जवाब लोगों के लिए जानना जरुरी है. वहीं हिंसा के चलते नूंह जिले में तो मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस (SMS) सेवा पर रोक अब तक लगी हुई है. ऐसे में वहां के आम लोगों को काफी समस्या हो रही है, लेकिन उनकी यह दिक्कत अभी और बढ़ने वाली है क्योंकि प्रशासन ने यहां इंटरनेट सेवा पर रोक को  11 अगस्त तक बढ़ा दिया है. जानकारी के मुताबिक,  इस कदम का उद्देश्य शांति और लोक व्यवस्था को भंग करने की किसी भी कोशिश को रोकना है अधिकारियों की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नूंह और मेवात में अभी हालात और भी तनावपूर्ण हो सकते हैं, इसलिए अभी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है, जिससे की हिंसा को और बढ़ावा नहीं मिल सके.

हालात अभी भी तनावपूर्ण

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद ने बताया कि, “नूंह के उपायुक्त द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है कि जिले में हालात अब भी गंभीर और तनावपूर्ण हैं. अलग-अलग सोशल मीडिया मंच के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए नूंह जिले के अधिकारक्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और बल्क एसएमएस को निलंबित करने का आदेश दिया गया है. इसमें बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज के एसएमएस को छूट दी गई है.”

यह भी पढ़ें –  संसद में अमित शाह आज अविश्वास प्रस्ताव पर गठबंधन ‘INDIA’ को देंगे जवाब, हंगामे के आसार, जानिए पहले की चर्चा में क्या हुआ ?

सोशल मीडिया के जरिए फैलाई जा रही अफवाह

नूंह के पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र बिजारणिया ने मंगलवार को कहा कि हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा, “नूंह जिले में अब तक 57 एफआईआर (FIR) दर्ज की गई हैं और 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,900 पुलिसकर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बलों की 31 कंपनियां तैनात की गई हैं. लापता लोगों और महिलाओं से संबंधित सोशल मीडिया पर अफवाह वाले पोस्ट फैलाए जा रहे हैं.”

वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हरियाणा इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल आज बुधवार को नूंह का दौरा करेगा और जिले की स्थिति का जायजा लेगा. विपक्षी आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी कल “मेवात क्षेत्र के हिंसा प्रभावित लोगों” से मुलाकात करेगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

1 hour ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

1 hour ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

11 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

12 hours ago