दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
गृह मंत्री अमित शाह (फोटो फाइल)
Parliament Monsoon Session 2023: संसद के मानसून सत्र में आज फिर जमकर हंगामे के आसार हैं, क्योंकि बीते मंगलावर के विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पर जमकर सरकार पर हमला बोला है. वहीं आज इस चर्चा का दूसरा दिन है तो केंद्रीय मंत्री अमित शाह अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा में हिस्सा लेंगे और विपक्षी वार का जवाब देंगे. केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए विपक्षी गठबंधन INDIA द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने पीएम मोदी को मणिपुर मामले पर जमकर घेरा था. आज अमित शाह विपक्षी हमले का जवाब देने वाले हैं.
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर रखा है. वो लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदन में आकर इस पर बयान को देने के अड़ा हुआ है. जब पीएम मोदी सदन में नहीं आए तो गठबंधन INDIA ने उनकी चुप्पी तुड़वाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लेकर आयी है.
सदन में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सवाल किया कि, “प्रधानमंत्री ने मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को पद पर क्यों बनाए रखा? उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री मौन रहना चाहते हैं क्योंकि उन्हें सिर्फ अपनी छवि से लगाव है और वह अपनी सरकार, गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विफलताओं को सामने नहीं आने देना चाहते. उन्होंने कहा कि यह हमारी मजबूरी है कि हमें यह अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा है. यह संख्या को लेकर नहीं है, बल्कि मणिपुर के इंसाफ के लिए है.’’
वहीं लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गठबंधन को I.N.D.I.A नाम देने से कुछ नहीं होगा जबकि आप वास्तव में भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं. 2014 से पहले पूर्वोत्तर के कई लोगों को दिल्ली और देश के अन्य प्रमुख शहरों में नस्लीय भेदभाव और अत्याचार का सामना करना पड़ा था.
20 जुलाई से संसद के इस मानसून सत्र की शुरुआत से लेकर अब तक विपक्षी गठबंधन मणिपुर के मुद्दे पर संसद में पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहा है. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा गुरुवार (10 अगस्त) को भी चलेगी, सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे.
TRAI Spam Calls Penalty Rules India: फर्जी कॉल्स और अनचाहे मैसेज पर लगाम लगाने के…
बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…
अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…