आस्था

अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांके बिहारी के चरण दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, साल में सिर्फ एक बार आता है ऐसा अवसर

Akshaya Tritiya 2024 Banke Bihari Temple: वर्ष में एक बार अक्षय तृतीया पर उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में होने वाले जन-जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज के चरण दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. शुक्रवार को पट खुलने में साथ ही मंदिर परिसर बिहारीलाल के जयकारों से गूंज उठा. अपने आराध्य की एक झलक पाने को भक्त खासे लालयित दिखे. यहां बताते चलें कि अक्षय तृतीया पर ही भक्तों को ठाकुर जी के चरण दर्शन सुलभ होते हैं.

बांके बिहारी के दर्शन के लिए पहले ही श्रीधाम वृंदावन में हजारों भक्तों ने डेरा डाल लिया था. सभी के दिलों में एक ही लालसा थी कि वह अपने आराध्य के चरण दर्शन के साथ दिन की शुरुआत करे. शुक्रवार सुबह जैसे ही मंदिर के पट खुले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर पहुंच गए, जिसके चलते सम्पूर्ण मंदिर परिसर बांके बिहारीलाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा. मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं रही.

लाडले की एक झलक पाने के लिए भक्तों में होड़

अद्भुत दर्शन और मनोहारी छटा में विराजित लाडले की एक झलक पाने के लिए भक्तों में होड़ सी लगी रही. सिर से पैर तक स्वर्ण श्रृंगार और चरणों में चंदन का लड्डू भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे. शाम को ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से चंदन लेपन किया गया तो एक बार फिर मंदिर में भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा. अपने आराध्य के सर्वांग दर्शन के लिए भक्त लालायित दिखाई दिए. बता दें कि वर्ष में एक ही दिन होने वाले चरण दर्शन और सर्वांग दर्शन का पुण्य अर्जित करने देश दुनिया से भक्त मौजूद वृंदावन धाम आए हैं.

सर्वांग दर्शन से मिलती है विशेष कृपा

मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन बांके बिहारीजी के चरण दर्शन और सर्वांग दर्शन करने पर भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है. यह पुण्य अवसर वर्ष में सिर्फ एक बार ही मिलता है. बांके बिहारी मंदिर के सेवायत शुभम गोस्वामी के अनुसार शाम को शयन भोग के समय 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक ठाकुर जी के सर्वांग दर्शन होंगे. अक्षय तृतीया पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है. वहीं देर शाम ही भारी वाहनों का आवागमन नगर में प्रतिबंधित कर दिया गया. अन्य मार्गों पर भी यातायात परिवर्तित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

7 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

13 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 hour ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 hours ago