Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में रखें ये खास चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत! मां लक्ष्मी हमेशा रखेंगी खुशहाल

Akshaya Tritiya: वैशाख शुक्ल तृतीया को अक्षय तृतीया मनाई जाती है. इस बार अक्षय तृतीया पर खास संयोग बन रहा है. ऐसे में इस दिन तिजोरी में कुछ चीजों को रखने के सुख-समृद्धि बनी रहेगी.

Akshaya Tritiya 2024 Upay

अक्षय तृतीया 2024 उपाय.

Akshaya Tritiya 2024 Upay: वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया का खास धार्मिक और पौराणिक महत्व है. मान्यतानुसार, इस दिन सोना खरीदाना बेहद शुभ होता है. पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया शुक्रवार, 10 मई को है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 06 मिनट से देर रात 2 बजकर 50 मिनट तक है. अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की उपासना से विशेष लाभ प्राप्त होता है. ऐसे मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अक्षय तृतीया पर खास उपाय कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में किन चीजों को रखना शुभ और लाभकारी माना गया है.

श्रीयंत्र

हिंदू धर्म शास्त्रों में श्री यंत्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. वैसे भी शास्त्रों में यंत्र पूजा का विशेष महत्व दिया गया है. मां लक्ष्मी से जुड़ा होने के कारण श्रीयंत्र को तिजोरी में रखने से धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है. हालांकि, श्री यंत्र को तिजोरी में रखने से पहले आपको उसकी विधिवत पूजा करनी होगी. इसके लिए सबसे पहले श्रीयंत्र को पवित्र करें. इसके बाद उस पर लाल चंदन से स्वास्तिक बनाएं. फिर ओम् श्रीं नमः इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें.

कुबेर यंत्र

कुबेर देव को धन का देवता कहा गया है. ऐसे में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया के दिन घर में कुबेर यंत्र की विधिवत स्थापना करें. इसके बाद उसे तिजोरी में सुरक्षित रखें. कहा जाता है कि अक्षय तृतीया पर ऐसा करने से धन की किल्लत नहीं होती है.

चांदी का सिक्का

अक्षय तृतीया पर सोना या चांदी का सिक्का खरीदना शुभ और मंगलकारी माना गया है. अक्षय तृतीया के दिन चांदी के सिक्के को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें. मान्यतानुसार, अक्षय तृतीया पर इस उपाय को करने से तिजोरी हमेशा भरी रहती है.

शंख

दक्षिणावर्ती शंख से भी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन दक्षिणावर्ती शंख खरीदकर तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखें. अक्षय तृतीया के दिन किया गया यह उपाय आपको मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने में सहायक होगा.य मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी.

यह भी पढ़ें: गजकेसरी राजयोग के साए में मनेगी अक्षय तृतीया, बन रहे हैं 4 दुर्लभ संयोग; नोट कर लें खरीदारी के लिए शुभ समय

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर गोल्ड के अलावा घर ले आएं ये 5 चीजें, पूरे साल नहीं होगी धन-दौलत की कमी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital