Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Astrology Tips: मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन नाखून काटने से हो सकता है नुकसान, जानें इसकी वजह

Astrology Tips: जिसे आप आम बात या मान्यता समझते हैं, दरसल उसके पीछे ज्योतिष शास्त्र की ठोस वजहें जुड़ी हुई हैं. इनका असर हमारे जीवन और भाग्य पर पड़ता है.

Astrology Tips

नाखून काटने से हो सकता है नुकसान

Astrology Tips: हिंदू धर्म में कई ऐसी मान्यताएं हैं, जो दिनचर्या के कामों से जुड़ी हुई हैं. लेकिन जिसे आप आम बात या मान्यता समझते हैं, दरसल उसके पीछे ज्योतिष शास्त्र की ठोस वजहें जुड़ी हुई हैं. इनका असर हमारे जीवन और भाग्य पर पड़ता है. जाने अनजाने इन बातों को नहीं मानने से इनका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. ऐसी ही एक मान्यता नाखूनों को लेकर भी है.

कई परिवारों में ऐसी मान्यता रही है कि सप्ताह के इन दिनों में नाखून या बाल नहीं काटने या कटवाने चाहिए. माना जाता है कि इसका बुरा बुरा प्रभाव व्यक्ति के जीवन प पड़ता है. कभी इन बातों को लेकर जिज्ञासा भी होती है कि आखिरकार सदियों से चली आ रही इन मान्यताओं के पीछे की असली वजह क्या है? इन मान्यताओं के अनुसार मंगलवार,  गुरुवार और शनिवार के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए. आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों माना जाता है.

ग्रहों से जुड़ा है यह राज

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नाखूनों से जुड़ी इस मान्यता का संबंध ग्रहों से है. अगर इन तीन दिनों के अनुसार देखा जाए तो मंगलवार का दिन मंगल देवता से जुड़ा है. मनुष्य की रगो में बहने वाला खून मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता हैं. इस कारण शरीर से जुड़े नाखून को इस दिन नहीं काटना चाहिए. क्योंकि इससे व्यक्ति को रक्त से संबंधित रोग हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैर की ऐसी उंगली होने पर विवाह के बाद मिलती है सफलता, समाज में होता है बड़ा नाम

हो सकता है यह रोग

देवगुरु बृहस्पति को समर्पित गुरुवार का दिन सदैव शुभ फल देने वाला और बुद्धि को बढ़ाने वाला माना जाता है. इसलिए गुरुवार को नाखून काटने से व्यक्ति की शिक्षा और मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है. वहीं बात करें शनिवार के दिन की तो यह शनि देव का दिन होता है. ज्योतिष के अनुसार शनि का संबंध व्यक्ति की त्वचा से होता है.

इसलिए अगर आप शनिवार के दिन नाखून काटते हैं तो गंभीर बीमारियां और वित्तिय हानि होने की आशंका बनी रहती है. इस कारण इन तीन दिनों में नाखून काटने से इन ग्रहों का इंसान पर बुरा प्रभाव पड़ता है. माना जाता है कि इसे नहीं मानने पर उपरोक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital