आस्था

Bada Mangal 2024: साल का पहला बड़ा मंगल आज, इन आसान उपायों से जल्द प्रसन्न होंगे हनुमान जी

Bada Mangal 2024 Upay: ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा या बुढ़वा मंगल कहा जाता है. इस दिन व्रत रखने और हनुमान जी की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होता है. पंचांग के अनुसार, इस साल का पहला बड़ा मंगल 28 मई को यानी आज है. इसके साथ ही इस साल ज्येष्ठ मास में चार (4) मंगलवार पड़ रहे हैं. मान्यता है कि श्रीराम से हनुमान से मुलाकात ज्येष्ठ मास में मंगल के दिन ही हुई थी. बड़ा मंगल पर बनने वाले शुभ संयोग और हनुमान जी को प्रसन्न करने के आसान उपायों के बारे में.

इस साल बड़ा मंगल कब-कब पड़ेगा?

पहला बड़ा मंगल- 28 मई 2024

दूसरा बड़ा मंगल- 4 जून 2024

तीसरा बड़ा मंगल- 11 जून 2024

चौथा बड़ा मंगल- 18 जून 2024

बड़ा मंगल पर बन रहे हैं ये संयोग

पंचांग के मुताबिक, 28 मई को बड़ा मंगल पर ब्रह्म योग का शुभ संयोग बन रहा है जो कि 29 मई को सुबह 02 बजकर 06 मिनट तक रहेगा.

बड़ा मंगल पर कैसे करें हनुमान जी को प्रसन्न?

बड़ा मंगल पर आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनके सामने बैठकर कम से कम 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान चालीसा का पाठ करने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि वस्त्र और आसन लाल रंग का हो. सही विधि से हनुमान चालीसा का पाठ करने से हुनमान जी अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं.

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए दूसरा उपाय ये है कि उन्हें सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से बरजरंगबली प्रसन्न होते हैं जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है.

बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने का तीसरा उपाय ये है कि उन्हें मीठा पान अर्पित करें. मान्यतानुसार, ऐसा करने से भक्तों का जीवन खुशियों से भर जाता है. साथ ही तमाम कष्टों से भी छुटकारा मिल जाता है.

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चौथा उपाय यह है कि मंदिर परिसर या घर में बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें. सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमान जी बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं.

बजरंगबली की कृपा पाने के लिए पांचवा उपाय यह है कि आज विधि-विधान से व्रत रखकर उनकी पूजा करें. पूजन के दौरान हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं.

यह भी पढ़ें: हनुमान जी इन 4 राशियों पर हमेशा रहते हैं मेहरबान, जीवन भर रहती है सुख-समृद्धि

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

2 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

18 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

30 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

43 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

45 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

48 minutes ago