आस्था

बसंत पंचमी के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें मां सरस्वती की पूजा, ज्ञान-विद्या और बुद्धि के मामले में रहेंगे सबसे आगे

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की 5वीं तिथि को मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, इस साल माघ शुक्ल पंचमी तिथि 14 फरवरी, बुधवार को पड़ रही है. बसंत पंचमी के दिन विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा का विधान है. पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था. कहा जाता है कि मां शारदे ब्रह्मा जी के मुख से प्रकट हुई थीं. साल 2024 में बसंत पंचमी कब है? इस दिन मां सरस्वती की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है? बसंत पंचमी का धार्मिक महत्व क्या है? जानिए.

बसंत पंचमी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

  • बसंत पंचमी डेट- 14 फरवरी 2024, बुधवार
  • बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा का मुहूर्त- सुबह 7 बजकर 8 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक
  • दोपहर में पूजा का मुहूर्त- 12.53 बजे

दृक पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से होने वाली है. जबकि पंचमी तिथि की समाप्ति 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर होगी. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा दोपहर 12 बजे से पहले कर लेनी चाहिए.

बसंत पंचमी का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन ज्ञान, संगीत, कला, विज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. शास्त्रों में बसंत पंचमी को ‘श्री पंचमी’ भी कहा गया है. इसके अलावा बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है. बसंत पंचमी के दिन बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार कराना बेहद शुभ और मंगलकारी माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो बसंत पंचमी के दिन किसी भी प्रकार का शुभ और मांगलिक कार्य किया जा सकता है. यही वजह है कि बसंत पंचमी की अबूझ मुहूर्त के नाम से भी जाना जाता है.

मां सरस्वती कौन हैं?

अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर मां सरस्वती कौन हैं? धर्म-शास्त्र और पौराणिक मान्यता के अनुसार, मां सरस्वती ब्रह्मा जी के मुंह से प्रकट हुईं. यही वजह है कि इन्हें कई ग्रंथों में ब्रह्मा जी की पुत्री कहा गया है. कहा जाता है कि ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि की रचना की तो उसके बाद उनके तेज से मां सरस्वती प्रकट हुईं.

यह भी पढ़ें: शुक्र का हुआ मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों को होने वाला है छप्परफाड़ धन लाभ!

Dipesh Thakur

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

1 hour ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

1 hour ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago