मनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती की सेहत में सुधार, ICU से बाहर आ चुकें है एक्टर, को-स्टार ने दिया हेल्थ को लेकर अपडेट

Mithun Chakraborty Health Condition Update: मिथुन चक्रवर्ती ने 10 फरवरी की सुबह सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. एक्टर को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी वॉर्ड में एडमिट कराया गया था. अपोलो हॉस्पिटल ने एक्टर की हेल्थ को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था.

लेकिन अब उनके सेहत में सुधार है और उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया जाएगा. डॉक्टर ने बताया कि लगातार उनके तबियत में सुधार देखने को मिल रहा है. एक्टर अब पूरी तरह होश में हैं और रिकवरी प्रोसेस के दौरान काफ एक्टिव भी दिख रहे हैं. उनका अस्पताल से एक वीडियो भी सामने आया है.

डॉक्टर से बात करते दिखे एक्टर

73 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर डॉक्टरों से बात करते उन्हें अपनी हालत बताते नजर आ रहे हैं. डॉक्टर भी मिथुन दा से कह रहे हैं कि अब ठीक है. सैलाइन चल रहा है. पानी आप खूब पी रहे हैं और पानी पीते रहिए. मिथुन ने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी. लेकिन अब उनके सेहत में सुधार है देखा जा रहा है. वहीं मिथुन चक्रवर्ती के इस वीडियो को देख फैंस ने राहत की सांस ली है. वो एक्टर के जल्द ठीक होकर घर वापस लौटने की कामना कर रहे हैं.

ICU से बाहर आ चुकें है एक्टर

बता दें कि 10 फरवरी की सुबह सीने में दर्द की शिकायत की वजह से मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में इमरजेंसी में लाया गया था जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया था. लेकिन अब उनके सेहत में सुधार है और उन्हें जल्द डिसचार्ज कर दिया जाएगा. डिसचार्ज किए जाने से पहले उनके कुछ टेस्ट होना अभी बाकी हैं जिसके बाद एक्टर को वापस घर भेज दिया जाएगा.

मिथुन चक्रवर्ती की सेहत के बारे में खबर मिलते हैं पूर्व क्रिकेटर सौरल गांगुली और पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार उनसे मिलने पहुंचे थे. मिथुन चक्रवर्ती अभी बंगाल फिल्म ‘शास्त्री’ की शूटिंग कर रहे थे और इस फिल्म में उनकी को-स्टार देबाश्री रॉय ने जानकारी दी है कि एक्टर की सेहत अब पहले से कहीं बेहतर है और उन्हें ICU से बाहर रिकवरी वॉर्ड में ले आया गया है जहां वो आराम कर रहे हैं.

को-स्टार ने दिया हेल्थ अपडेट

को-स्टार देबाश्री रॉय ने बताया है कि मिथुन के शुगर लेवल काफी नीचे चले गए थे और वह बहुत असहज महसूस कर रहे थे. एक्ट्रेस ने बताया कि मिथुन दा की तबियत खराब होने की वजह से फिल्म ‘शास्त्री’ का अगला शेड्यूल पोस्टपोन कर दिया गया है और अब यह 23 फरवरी को नहीं होगा. वहीं इस फिल्म के निर्देशक पथिकृत बासु ने कहा, “मिथुन दा ने कहा है कि वो जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर पाएंगे. उन्होंने इस बारे में भी बात की कि सेट पर लौटने के बाद चीजें किस तरह से एग्जिक्यूट की जाएंगी.”

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

23 seconds ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

9 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

25 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago