आस्था

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर क्यों पहनते हैं पीला कपड़ा, जानें मां सरस्वती से इस रंग का कनेक्शन

Basant Panchami 2024: हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार, हर साल माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. पंचांग के मुताबिक, इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी, बुधवार को यानी आज मनाई जा रही है. इस साल की बसंत पंचमी बेहद खास मानी जा रही है.

बसंत पंचमी के दिन तीन खास योग बन रहे हैं. जिसमें रवि योग समेत अश्विनी नक्षत्र और रेवती नक्षत्र का योग बन रहा है. ये खास संयोग पूजा के लिए खास माने गए हैं. बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का खास महत्व बताय गया है. आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी पर पीले रंग का कपड़ा क्यों पहना जाता है और इसका धार्मिक महत्व क्या है?

बसंत पंचमी के दिन क्यों पहनते हैं पीला कपड़ा?

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का खास है. इस दिन प्रकृति भी अपना श्रृंगार पीले रंग से करती नजर आती है. बसंत पंचमी के दिन खेतों में सरसों के पीले फूल खिले हुए नजर आते हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार, मां सरस्वती को पीला रंग बेहद पसंद है. यही वजह है कि इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं. साथ ही मां सरस्वती की पूजा के दौरान उन्हें पीले रंग के फूल चढ़ाए जाते हैं. इसके अलावा इस दिन विद्या की देवी को पीले वस्त्र, फल इत्यादि अर्पित किए जाते हैं. लोग बसंत प्रकृति के साथ मिलकर बसंत पंचमी का उत्सव मनाते हैं.

बसंत पंचमी का महत्व

बसंत पंचमी का खास धार्मिक और पौराणिक महत्व है. मान्यता के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर सरस्वती पूजा (Saraswati Puja 2024) की जाती है. पौराणिक मान्यता है कि इस ज्ञान और विद्या की देवी का जन्म हुआ था. यही वजह है कि पंचमी के दिन लोग बच्चों का अक्षर ज्ञान, विद्या आरंभ संस्कार करवाते हैं. इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन कामदेव की पूजा भी होती है.

इस शुभ मुहूर्त में करवाएं विद्या आरंभ संस्कार

बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार शुभ मुहू्र्त में करवाने से मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है. ऐसे में इस बार बसंत पंचमी के दिन विद्या आरंभ संस्कार या अक्षर ज्ञान के लिए सुबह 7 बजकर 8 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 53 मिनट के बीच का समय शुभ है.

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर बन रहे हैं 3 खास योग, पूजा के लिए ये है शुभ मुहूर्त, जानें सही विधि

Dipesh Thakur

Recent Posts

मेष राशि वालों की किस्मत लेगी नई करवट! नौकरी, धन और प्रेम जीवन में आज क्या होगा खास?

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…

8 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

8 minutes ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

8 minutes ago

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास! करियर में नए मौके, धन और रिश्तों में क्या होगा बदलाव?

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में…

8 minutes ago