दुनिया

PM Modi UAE Visit: अबू धाबी में BAPS मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- ‘UAE ने एक सुनहरा अध्याय लिखा है’

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार (13 फरवरी) को यूएई पहुंचे थे. आज दौरे का दूसरा दिन है. पहले दिन पीएम मोदी ने जायद स्पोर्ट सिटी स्टेडियम में अहलान मोदी इवेंट को संबोधित किया था. वहीं आज (14 फरवरी) को पीएम मोदी अबू धाबी में बने BAPS मंदिर का उद्घाटन करेंगे. मंगलवार को अहलान मोदी कार्यक्रम से पहले बुर्ज खलीफा ‘गेस्ट ऑफ ऑनर – रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ से जगमगा उठा. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर भारत के सम्मान में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर-रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ लिखा गया.

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल के रूप में काम करते हैं.

बता दें कि पीएम मोदी क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निमंत्रण पर दुबई में आयोजित होने वाले विश्व सरकार शिखर सम्मलेन 2024 में सम्मानित गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे. पीएम मोदी यहां पर सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे. वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने अबू धाबी में बने यूएई के पहले विशाल हिंदू मंदिर का आज उद्घाटन किया. इस मंदिर का निर्माण BAPS ने कराया है.

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

7 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

8 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

8 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

9 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

9 hours ago