आस्था

Magh Maas 2023: माघ मास की इन 4 तिथियों पर गंगा स्नान से पूरी होगी मनोकामना, प्रयागराज की महिमा अपरंपार

Snan Tithi: धार्मिक महत्व के लिहाज से माघ मास में सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. इस पूरे माह में स्नान और दान को विशेष तौर पर फलदायी बताया गया है. इसके अलावा इस माह में लोग कल्पवास भी रहते हैं.

पौष पूर्णिमा के दिन से माघ स्नान आरंभ हो जाता है. वहीं इसका समापन महाशिवरात्रि के पावन दिन होता है. इस माह पड़ने वाली कुछ खास तिथियां ऐसी हैं, जिस दिन स्नान, दान और पूजा पाठ का विशेष महत्व है.

मकर संक्रांति

ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान की महिमा काफी अधिक है. इस दिन 15 जनवरी को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर इसी दिन शाम 05 बजकर 46 मिनट तक मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा. इस दौरान स्नान, दान और अन्य धार्मिक कार्यों को करना अत्यंत शुभ माना गया है.

मौनी अमावस्या

इस माह में मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज समेत तमाम गंगा जैसी पवित्र नदियों के किनारे स्थित धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है. इस साल मौनी अमावस्या तिथि की शुरुआत 21 जनवरी शनिवार के दिन सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर होगी.

वहीं इसका समापन 22 जनवरी रविवार को सुबह 2 बजकर 22 मिनट पर होगा.

माघी पूर्णिमा

माघी पूर्णिमा तिथि का आरंभ इस बार 04 फरवरी को 09 बजकर 29 मिनट से हो जाएगा. वहीं इसका समापन 5 फरवरी रविवार के दिन 11 बजकर 58 मिनट पर होगा. इस दौरान स्नान और अन्य धार्मिक कार्य विशेष तौर पर फलदायी होंगे.

महाशिवरात्रि

स्नान के लिए इस साल 18 फरवरी दिन शनिवार को पड़ने वाली शिवरात्रि का भी विशेष महत्व है. इस दिन शिवरात्रि तिथि रात 08 बजकर 02 मिनट से आरंभ हो जाएगी. महा शिवरात्रि के दिन स्नान करना विशेष तौर पर फलदायी माना गया है.

इसे भी पढ़ें: Kalpwas: क्या होता है कल्पवास, जानें माघ मास में इसके नियम, महत्व और खास बातें

प्रयागराज में स्नान का विशेष महत्व

माघ महीने में प्रयागराज में लगने वाले मेले का विशेष महत्व है. देश के कोने-कोने से लोग कल्पवास करने और नहान करने के लिए प्रयागराज में आते हैं. माघ मास के इस मेले में न केवल देश बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं. संगम पर तीनों नदियों के पवित्र जल के कारण माना जाता है कि यहां पर स्नान करने का अत्यधिक पुण्य लाभ मिलता है.

Rohit Rai

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

13 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

14 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

32 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

58 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago