खेल

IND vs SL 2nd T20: ‘करो या मरो’ वाला मुकाबला, टीम इंडिया में होगा बड़ा फेरबदल!

IND vs SL 3rd T20: दूसरे मुकाबले में भारत ने एक बड़ा मौका गंवाया और अब टीम इंडिया पर गहरा संकट मंडरा रहा है. श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर है. सीरीज का आखिरी और फाइनल मैच शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिए ये मैच करो या मरो वाला होगा. अगर श्रीलंका ये सीरीज जीत जाती है तो ये टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका होगा.

टीम इंडिया में होगा बड़ा फेरबदल!

सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बड़ा फेरबदल होने की उम्मीद हैं. क्योंकि दूसरे मुकाबले की खामियां भारतीय टीम पर बहुत भारी पड़ी है. भारत ने दूसरे मैच में अच्छी लड़ाई लड़ी थी लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं मिली थी. तीसरा मैच दोनों ही टीम के लिए जीतना जरूरी होगा. खासकर भारत घर में सीरीज हारना नहीं चाहेगा. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करती है या नहीं.

ये भी पढ़ें: Umran Malik: कश्मीर एक्सप्रेस की 155 kph की रफ्तार पहुंचा रही है टीम इंडिया को नुकसान! ये है कारण

साल बदला, हाल नहीं

सीरीज के पहले मैच और साल के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत से नए साल का ‘शंखनाद किया’. फैंस को लगा की अब भारत नए साल में नया इतिहास रचने के लिए तैयार है. मगर दूसरे ही मुकाबले में टीम इंडिया की वही पुरानी कमजोरियां सामने आई. अब वो चाहे 19वें ओवर की टेंशन हो या फिर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों, हाल वही पुराना है.

वैसे तो टीम इंडिया की हार के कई कारण रहे. मगर हम उन तीन बातों पर ज्यादा ध्यान देंगे जहां भारत को अपनी खामियां सीरीज के अंतिम मैच से पहले दूर करनी होगी.

टीम इंडिया की प्लेइंग-11
हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी/ हर्षल पटेल, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह,युजवेंद्र चहल.

श्रीलंका की प्लेइंग-11
SL: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (WK), धनंजया डिसिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (C), वानिंदु हसारंगा, चामिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

7 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

10 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

52 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

53 minutes ago