आस्था

Holi 2023: होली के दिन इन चीजों को घर पर लाने से साल भर होगी पैसों की बारिश, दूर होगी घर की नकारात्मकता

Holi 2023: इस साल 08 मार्च 2023 के दिन होली मनाई जाएगी. होली के पर्व का धार्मिक महत्व देखते हुए इस दिन कुछ विशेष पूजा पाठ किए जाएं तो तो जीवन में चली आ रही परेशानियों से राहत मिलती है.

इसके अलावा होली पर वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ चीजों को घर में ले आना बेहद ही शुभ माना जाता है. होली के दिन के लिए कुछ धार्मिक महत्व की बातों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस दिन सबसे पहले भगवान को रंग लगाना चाहिए. इसके बाद ही होली की शुरुआत करनी चाहिए. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कुछ खास तरह की पूजा होली के दिन की जाए तो पूरे एक साल तक घर में सुख-समृद्धि और तरक्की में कोई रुकावट नहीं आती.

घर के दरवाजे पर लगाएं इसे

होली वाले दिन सबसे पहले अपने घर के दरवाजे पर स्वास्तिक का चिह्न बनाए. इसके बाद मुख्य प्रवेश द्वार पर आम की पत्तियों से बनी माला जिसे बंदनवार भी कहा जाता है उसे लगाएं. हिंदू धर्म में आप के पल्लो को काफी शुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार भी इसे घर में लगाने पर परिवार का माहौल सकारात्मक रहता है.

होली के दिन लगाएं यह पौधा

वास्तु शास्त्र में बांस और तुलसी के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है. ऐसे में होली के दिन छोटे आकार में गमलों में मिलने वाले बांस का पौधा और तुलसी का पौधा घर पर लेकर आएं. बांस के पौधे को जहां आप अपने ड्रॉइंग रूम या हॉल में रख सकते हैं, वहीं तुलसी के पौधे को आंगन या किसी साफ सुथरे स्थान पर रखें. माना जाता है कि जिस घर में भी यह दोनों पौधे रहते हैं वहां हमेशा धन-धान्य और समृद्धि बनी रहती है.

इसे भी पढ़ें: होली के दिन सबसे पहले भगवान कृष्ण से लेकर माता लक्ष्‍मी तक को लगाएं यह रंग और चढ़ाएं इसका भोग

धातु का कछुआ और पिरामिड

होली के शुभ अवसर पर धातु का कछुआ और पिरामिड घर में लाने से घर का माहौल सकारात्मक रहता है. किसी भी तरह की आर्थिक समस्या रहने पर वो भी दूर होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन आप इसे घर या कार्यालय में लगा सकते हैं. धातु के अलावा क्रिस्टल का पिरामिड भी शुभ माना जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

7 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

8 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

9 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

9 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

10 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

10 hours ago