खेल

IND vs AUS: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा आखिरी मैच, जानें इस मैदान से जुड़े दमदार रिकॉर्ड

IND vs AUS 4th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यबह अंतिम मुकाबला न केवल इस सीरीज के लिए अहम है बल्कि इसका सीधा कनेक्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिन से भी है. 9 मार्च से शुरू होने वाले इस मैच को लेकर फैंस के बीच हलचल पहले से ही काफी तेज है. सीरीज में 2-1 से आगे चल रही टीम इंडिया के लिए अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. क्योंकि यहां भारत की एक गलती उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से बाहर कर सकती है. हालांकि इस पिच पर भारत के आंकड़ो की बात करे तो शायद यह कहना गलत नहीं होगा की भारत का पलड़ा भारी है. इस मैदान पर अब तक टीम इंडिया ने 14 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें उसे 6 में जीत और 2 में हार मिली है. बाकी 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

देखें इस मैदान से जुड़े 10 खास आंकड़े…

-हाईएस्ट टीम स्कोर: श्रीलंका ने नवंबर 2009 में खेले गए टेस्ट मैच में यहां एक पारी में 7 विकेट खोकर 760 रन बना डाले थे.
-लोएस्ट टीम स्कोर: अप्रैल 2008 में भारतीय टीम यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की पहली ही पारी में महज 76 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

ये भी पढ़ें: वीजा विवाद के बीच इंडियन वेल्स से हटे Novak Djokovic, सामने आई बड़ी अपडेट

-सबसे बड़ी जीत: दक्षिण अफ्रीका ने अप्रैल 2008 में यहां भारतीय टीम को पारी और 90 रन से शिकस्त दी थी.
-सबसे करीबी हार: टीम इंडिया ने नवंबर 1996 में यहां दक्षिण अफ्रीका को 64 रन से टेस्ट मैच हराया था.
-हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर: पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने इस मैदान पर 7 मैचों की 14 पारियों में 771 रन जड़े हैं.
-सर्वश्रेष्ठ पारी: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने नवंबर 2009 में यहां 275 रन की पारी खेली थी.
-सबसे ज्यादा सेंचुरी: राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर इस मैदान पर 3-3 शतक जड़ चुके हैं.
-सबसे ज्यादा विकेट: पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने यहां 7 मैचों की 13 पारियों में 36 विकेट चटकाए हैं.
-सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी पारी: नवंबर 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पूर्व भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव ने 83 रन देकर 9 विकेट झटके थे.
-सबसे ज्यादा मैच: यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने यहां हुए 14 में से 9 मैच खेले हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

5 minutes ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

6 minutes ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

19 minutes ago

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…

28 minutes ago

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

47 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

1 hour ago