आस्था

बुध-शुक्र का उदय इन 3 राशियों के लिए बेहद खास, होगा जमकर धन लाभ; भाग्योदय के प्रबल संकेत

Budh Shukra Uday Effect on Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का उदय और अस्त होना खास महत्व रखता है. शुभ ग्रहों का उदय का सकारात्मक असर राशिचक्र की सभी राशियों पर पड़ता है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, जून में बुध और शुक्र ग्रह का उदय होने जा रहा है. बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह बुध 27 जून को मिथुन राशि में उदित होगा. इसके अलावा धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि का कारक शुक्र ग्रह भी 29 जून को मिथुन राशि में उदित होगा. बुध और शुक्र का उदित अवस्था में आना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और फायदमंद माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानिए कि बुध और शुक्र का उदय किन राशियों के भाग्यवर्धक और लाभकारी है.

वृषभ राशि

बुध और शुक्र के उदित होने से वृषभ राशि से जुड़े लोगों को खास लाभ होने वाला है. इस दौरान दोनों ही शुभ ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव आर्थिक जीवन पर देखने को मिलेगा. जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें बुध ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होगी, जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक तरक्की होगी. शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से ऐश्वर्य और सुख के साधन बढ़ेंगे. घर-परिवार में खुशहाली रहेगी. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि में ही बुध और शुक्र का उदय होने जा रहा है. ऐसे में इस राशि से जुड़े लोगों के लिए खास लाभकारी साबित होगा. इस दौरान जहां व्यापार में प्रगति देखने को मिलेगी, वहीं सुख के साधनों में बढ़ोतरी होगी. नौकरीपेशा वालों को इन दोनों शुभ ग्रहों के प्रभाव से खुशखबरी मिलेगी. आर्थिक हालातों में पहले से सुधार नजर आएगा. शुक्र धन और ऐश्वर्य का कारक है, इसलिए शुक्र उदय की अवधि में खास आर्थिक लाभ होगा. बुध और शुक्र के शुभ प्रभाव से भाग्योदय की संभावना प्रबल है. धार्मिक कार्य जैसे पूजा-पाठ इत्यादि से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी.

सिंह राशि

बुध और शुक्र का एक राशि में उदित होना सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी और मंगलकारी है. बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति में गजब का परिवर्तन नजर आएगा. बिजनेस में स्थिति अच्छी होगी. कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. बुध-शुक्र का उदय होना निवेश के दृष्टिकोण से भी शुभ है.

यह भी पढ़ें: मंगल पर पड़ेगी शनि की क्रूर दृष्टि, मेचेगी उथल-पुथल; ये 5 राशि वाले हो जाएं सतर्क!

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

6 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago