आस्था

Chhath Puja 2024: कब से शुरू होगा महापर्व छठ, जानें नहाय-खाय से लेकर पारण तक का मुहूर्त

Chhath Puja 2024 Kab Hai: छठ पूजा को लोक आस्था का महापर्व कहा जाता है. हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष धार्मिक और पौराणिक महत्व है. छठ पर्व में छठी मैया और सूर्य देव की उपासना की जाती है. लोक आस्था का यह महापर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में मनाया जाता है. छठ पर्व में भक्त उगते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार के सदस्यों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं छठ महापर्व का पूरा कैलेंडर.

छठ पूजा 2024 कब है

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल छठ पूजा का आरंभ मंगलवार 5 नवंबर से होगा. इस दिन चतुर्थी तिथि रहेगी. जबकि, छठ पर्व का समापन 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा.

छठ पूजा 2024 मुहूर्त

  • छठ पूजा का पहला दिन नहाय खाय– मंगलवार, 5 नवंबर
  • नहाय-खाय शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 34 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक
  • छठ पूजा का दूसरा दिन खरना (लोहंडा)- बुधवार, 6 नवंबर
  • खरना के लिए शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 35 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक
  • छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य– गुरुवार, 7 नवंबर
  • संध्या अर्घ्य का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 45 मिनट
  • छठ पूजा का चौथा दिन सुबह का अर्घ्य– शुक्रवार, 8 नवंबर
  • सुबह अर्घ्य का शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर

यह भी पढ़ें: इन सामग्रियों के बिना अधूरा रह जाएगा छठ-व्रत, आज ही बना लें पूरी लिस्ट

छठ पूजा 2024 महत्व

छठ पूजा के दौरान मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मइया की उपासना की जाती है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को जीवन और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. छठ महापर्व परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और संतान की लंबी उम्र और दीर्घायु जीवन की कामना के लिए किया जाता है.

क्यों मनाते हैं छठ पर्व?

छठ पूजा का इतिहास पौराणिक कथाओं से जुड़ा है. पौराणिक मान्यता है कि यह त्योहार भगवान राम और सीता माता ने अयोध्या लौटने के बाद मनाया था. इसके अलावा, यह पर्व महाभारत काल में भी द्रौपदी और पांडवों द्वारा सूर्य देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए मनाया गया था. यही वजह है कि लोग इसी परंपरा का पालन करते हुए आज भी छठ पर्व मनाते हैं.

यह भी पढ़ें: छठी मैया कौन हैं? छठ पर्व में क्यों होती है सूर्य देव के साथ उनकी पूजा

Dipesh Thakur

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

33 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago