आस्था

देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी ना खाएं ये साग और सब्जियां, जानें क्या करें और क्या नहीं

Dev Uthani Ekadashi 2024 Dos and Donts: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के बाद योगनिद्रा से जागते हैं, जिसके बाद सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं. देवउठनी एकादशी के दिन उपवास रखने का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि इस दिन उपवास रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस साल देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को है. ऐसे में आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

देवउठनी एकादशी के दिन क्या ना खाएं

देवउठनी एकादशी के दिन निर्जल या सिर्फ जलीय पदार्थों पर उपवास रखने से लाभ मिलता है. इस दिन चावल का सेवन करना पूरी तरह से निषेध माना गया है. इसके अलावा इस दिन मांसाहार या तामसिक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.

भोग लगाने के लिए पहले तोड़कर रख लें तुलसी

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियों को तोड़ने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है. एक मान्यता यह भी है कि इस दिन माता तुलसी उपवास रखती हैं. ऐसे में भोग लगाने के लिए पहले से तुलसी के पत्ते तोड़कर रख लेना चाहिए. देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अर्पित की गई तुलसी खुद ग्रहण ना करें.

यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी के दिन भूल से भी ना करें ये 5 गलतियां, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी हो सकती हैं रुष्ट

इन चीजों का ना करें सेवन

देवउठनी एकादशी के दिन भूल से भी गोभी, गाजर, शलजम, पालक इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि, ऐसा करना अशुभ माना गया है.

देवउठनी एकादशी के दिन क्या करें

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह स्नान करें. इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. ऐसा करने के बाद व्रत का संकल्प लें.

देवउठनी एकादशी के दिन दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

देवउठनी एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करें. साथ ही पूजन के अंत में उनकी आरती करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. इसके अलावा इस दिन दान करें. ऐसा करने से जीवन में सफलता मिलती है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

25 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

47 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

52 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago