आस्था

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर इंदौर के सूर्य मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, उत्तरायण के दिन मंदिर को लेकर है खास मान्यता

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है. देश में सूर्य देवता के मंदिरों की संख्या काफी कम है. लेकिन इंदौर के कैट रोड में एक सूर्य मंदिर ऐसा है, जिसकी धार्मिक मान्यता को देखते हुए आज के दिन इस मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी हुई है. इस मंदिर की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालुओं पर मंदिर में स्थापित देवताओं की खास कृपा रहती है.

सात घोड़ों पर सवार हैं सूर्यदेव

मंदिर में सूर्यदेव के अलावा नौ ग्रह और उनके अधिष्ठाता देवी, देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं. सूर्यदेव की यह मूर्ति 13 फीट लंबी है. शास्त्रों के अनुसार यह सात घोड़े सप्ताह के सात दिनों का प्रतीक हैं. बात करें इन घोड़ों के नाम की तो इनका नाम गायत्री, भ्रांति, उस्निक, त्रिस्तप, जगति, अनुस्तप और पंक्ति है.

उत्तरायण पर सूर्यदेव की आराधना

वैसे तो मकर संक्रांति के दिन कभी भी दर्शन किया जा सकता है, लेकिन आम दिनों में यहां दर्शन का सही समय सूर्योदय के बाद करीब 11 बजे तक का है. इस दौरान मंदिर की खास बनावट के कारण सूर्य की किरणें मंदिर में स्थापित सूर्यदेव की मूर्ति पर सीधी पड़ती हैं. मकर संक्रांति का महापुण्यकाल सुबह 7.09 से 8.58 बजे तक 1 घंटे 49 मिनट रहेगा. इस दौरान कभी भी मंदिर में दर्शन किया जा सकता है.

मंदिर की एक और खासियत के अनुसार सर्दी में जब सूर्य की किरणें कुछ मद्धम हो जाती हैं, तब यहां स्थापित सूर्यदेव की मूर्ति पर पड़ने वाला प्रकाश यज्ञोपवीत की तरह नजर आता है. मंदिर में बने दो कुंड कमल के फूल और नाव के आकार जैसे हैं. इस प्राचीन मंदिर का निर्माण अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए हशमत राय राजदेव ने कराया था.

इसे भी पढ़ें: Maha Shivratri 2023: इस दिन है महाशिवरात्रि, जान लें मुहूर्त, पूजा विधि और महत्‍व

नौ ग्रहों की मूर्तियां हैं खास

डेढ़ एकड़ में फैले इस मंदिर में प्रतिस्थापित मूर्तियां ओडिशा के उम्दा कलाकारों ने संगमरमर के पत्थर को तराश कर तैयार की थीं. यहां नौ ग्रहों की मूर्तियां सौर मंडल में ग्रहों की दूरी और दिशा के अनुरूप स्थापित की गई हैं. मंदिर में इन नौ ग्रहों के साथ उन ग्रहों के अधिपति की की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं.

मकर संक्रांति के मौके पर यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है. मिली जानकारी के मुताबिक, आज दिनभर यहां खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया जाएगा और अवसर पर महाआरती की जाएगी.

Rohit Rai

Recent Posts

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

3 minutes ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

33 minutes ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

6 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

7 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

8 hours ago