खेल

IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रनों से रौंदा, तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड, सीरीज पर 3-0 से कब्जा

IND vs SL 3rd ODI: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 390 रन का लक्ष्य रखा. भारतीय पारी के हीरो रहे विराट कोहली जिन्होंने 166 रन की पारी खेली. वहीं युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी शानदार शतकीय पारी खेली. जवाब में श्रीलंकाई टीम बुरी तरह फ्लॉप रही. आलम ये था कीआधी श्रीलंकाई टीम पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गई. इस मुकाबले में एक बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चौथी बार श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड भी बनाया.

भारत ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड

आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भारत 317 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. बता दें 391 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 73 रनों पर सिमट गई. इससे पहले जीत का सबसे बड़ा मार्जिन न्यूजीलैंड के नाम पर था. न्यूजीलैंड ने साल 2008 में आयरलैंड को 290 रनों से मात दी थी.

 

मैच हाइलाइट्स

भारत ने श्रीलंका को तीसरे वनडे मुकाबले में 317 रनों से हरा दिया है.

-17ओवरों का खेल पूरा हो चुका है. श्रीलंका का स्कोर इस समय आठ विकेट पर 55 रन है.

-श्रीलंका की हालत पतली, 50 रन पर गिरे सात विकेट

-391 रन के जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही. श्रीलंका ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है. श्रीलंका का स्कोर 10 ओवरों में पांच विकेट पर 39 रन है.

श्रीलंका के सामने 391 का टारगेट

पहली पारी की हाइलाइट्स

भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 390 का स्कोर बनाया है

भारत को लगा पांचवा झटका, सूर्या हुए आउट

भारत को लगा चौथा झटका, राहुल आउट

भारत को लगा तीसरा झटका

भारत को लगा तीसरा झटका, अय्यर OUT

भारत का स्कोर 45 ओवर में – 332/2

विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक

भारत का स्कोर 40 ओवर में – 280/2

कोहली (82 रन) और अय्यर (23 रन)

-भारत का स्कोर 37 ओवर में – 250/2.

-भारत का स्कोर 33.4 ओवर्स में – 226/2.

श्रीलंका ने झटका दूसरा विकेट, गिल OUT

शुभमन गिल की शानदार पारी का अंत हो गया है. शुभमन गिल 116 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

-गिल ने जड़ा शानदार शतक, भारत का स्कोर 200 के पार

कोहली का शानदार अर्धशतक

30 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर:  193-1

25 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर:  158-1

कोहली ( 33 रन), गिल (73 रन)

20 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर:  126-1

कोहली (24 रन), गिल (52 रन)

-शुभमन गिल की फिफ्टी पूरी

17 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर:  111-1

भारत का पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा OUT

15 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर:  91-0

10 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर:  75-0

रोहित- (36 रन) और गिल (35 रन)

8 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर:  51-0

पिछले 4 ओवर में रोहित-गिल ने बनाए 40 रन

 

6 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर:  42-0

गिल ने छठे ओवर में कुमारा की जमकर धुलाई की और 23 रन बटोरे

5 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर: 19-0

रोहित- (2 रन) और गिल (13 रन)

भारत की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-गिल क्रीज पर

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल एक बार फिर ओपनिंग करने उतरे हैं. दोनों ही बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की है. टीम का स्कोर 3 ओवर के बाद 5-0 है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND : रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

SL: अविष्का फर्नांडो, एन. फर्नांडो, कुसल मेंडिस, आसेन बनडारा, चरिथ असालंका, दसुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, जेफरे वैनडरसे, कसुन रजित, चामिका करूणारत्ने, लाहिरू कुमारा

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ईरान पर कभी भी बरस सकते हैं अमेरिकी बम! ट्रंप बोले- कल ही हो सकता है हमला

US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…

5 minutes ago

जापान के बोनिन द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…

8 minutes ago

त्योहारी सीजन का बड़ा गिफ्ट: फ्रेशर्स के लिए हायरिंग 75% बढ़ी, चेक करें डिटेल्स

Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…

15 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लव गिल की क्लास, प्रोमो ने मचाया तहलका

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…

36 minutes ago

यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश

Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…

45 minutes ago