आस्था

धनतेरस पर आज इस शुभ मुहूर्त में करें सोने-चांदी की खरीदारी, होगी खूब बरकत

Dhanteras 2024 Gold Shopping Muhurat: धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी की खरीदारी करने की परंपरा है. कहते हैं कि धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदे गए सोने-चांदी से हमेशा बरकत होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर ) को यानी आज है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि सोने के कलश में अमृत लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए इस दिन सोने-चांदी और पीतल के सामन खरीदे जाते हैं.ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी के लिए उत्तम मुहूर्त क्या है.

धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा. जबकि, इस तिथि का समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा.

सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

दृक पंचांग के अनुसार, सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त के लिए शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को 10:31 बजे से लेकर 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. वहीं, प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. वहीं, प्रदोष काल आज शाम 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा.

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर राहु काल का साया, इस अशुभ समय में भूलकर भी ना करें खरीदारी; ये है शॉपिंग का मुहूर्त

धनतेरस 2024 पूजा मुहूर्त

धनतेरस पर धन्वंतरि देव की पूजा शाम में करने का विधान है. पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.

धनतेरस पूजन विधि

शास्त्रो के अनुसार, धनतेरस की पूजा शाम में की जाती है. सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में धन्वतरि देव की पूजा शुभ मानी गई है. ऐसे में प्रदोष काल में उत्तर दिशा में एक चौकी रखें. उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं. इसके बाद उसके ऊपर धन्वंतरि देव और भगवान कुबेर की मूर्ति रखें. ध्यान रहे कि भगवान का मुंह उत्तर की ओर होना चाहिए. अब उनके समक्ष घी का दीया जलाएं. इसके बाद कुबेर देवता को सफेद मिठाई का भोग लगाएं और धन्वंतरि देवता को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाए. इतना करने के बाद कुबेर देव के मंत्र- ह्रीं कुबेराय नमः इस मंत्र का जाप करें. फिर, धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करें. आरती से पूजन का समापन करें.

धनतेरस पर क्या करें और क्या नहीं

धनतेरस पर आज सोने-चांदी और पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं. इस दिन लोहा खरीदने से बचें.

धनतेरस पर आज कुबेर देव, धन्वंतरि देव और माता लक्ष्मी का पूजन करें. इसके साथ ही इस दिन घर की साफ-सफाई भी करें.

धनतेरस पर आज ना तो किसी से कर्ज लें और न ही किसी को कर्ज दें.

धनतेरस पर आज अशुद्ध स्थानों पर पूजा करने से बचें. इसके साथ ही इस दिन क्रोध और नकारात्मक विचारों से दूर रहें.

धनतेरस पर मांस-मदीरा का सेवन करने से बचें. ऐसा करना अशुभ माना गया है.

धनतेरस पर आज क्या करें उपाय

धनतेरस पर आज मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीया जलाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में संपन्नता आती है.

धनतेरस पर आज बर्तन या रसोई का सामान जरूर खरीदें. ऐसा करने से बरकत होने के साथ-साथ सौभाग्य में भी वृद्धि होती है.

धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने से संपन्नता आती है.

धनतेरस पर धनिया और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. इसके अलावा इस दिन नमक खरीदना भी लाभकारी माना गया है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें: धनतेरस की रात उत्तर दिशा में रख दें ये 1 चीज, तेजी से बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Dipesh Thakur

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

51 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

1 hour ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

1 hour ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

2 hours ago