आस्था

Dhanteras 2024: धनतेरस कब है 29 या 30 अक्टूबर को? जानें खरीदारी के लिए शुभ समय, पूजा-मुहूर्त और महत्व

Dhanteras 2024 Kab Hai Exact Date Puja Muhurat Importance: हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस हर साल का कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथिको मनाया जाता है. धनतेरस के दिन आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि के साथ-साथ मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है. धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली यानी नकर चतुर्दशी मनाई जाती है. धनतेरस की सही तारीख को लेकर इस साल असमंजस की स्थिति बनी हुई है. धनतेरस को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि यह पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जबकि कुछ लोग 30 अक्टूबर को इस त्योहार को मनाने की बात कह रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व.

धनतेरस 2024 में कब है | When is Dhanteras 2024

धनतेरस, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल धनतेरस मंगलवार, 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

धनतेरस 2024 पूजा मुहूर्त | Dhanteras 2024 Puja Muhurat

पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर को गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. इस साल धनतेरस की पूजा के लिए 1 घंटा 42 मिनट का समय मिलेगा.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर इन 6 राशि वालों को मिलेगा खुशियों का बोनस, धन के कारक शुक्र कराएंगे बंपर लाभ

प्रदोष काल में धनतेरस की पूजा का मुहूर्त

धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में की जाती है. इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ-साथ दीपदान का भी किया जाता है. इसके अलावा इस दिन घर के मुख्य द्वार पर छत पर दीप जलाया जाता है. धनतेरस के दिन घर के मु्ख्य द्वार के बाहर दक्षिण दिशा की ओर यम दीपक जलाया जाता है. इस संबंध में मान्यता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु नहीं होती.

धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त | Dhanteras 2024 Shopping Time

इस साल धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है. ऐसे में यह योग खरीदारी के लिए बेहद शुभ साबित होगा. वैदिक पंचांग के अनुसार, त्रिपुष्कर योग की शुरुआत सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर अगले दिन 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. मान्यता है कि इस शुभ योग में खरीदारी करने से चीजों में तीन गुणा वृद्धि होती है.

धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट के बीच है. इस अभिजीत मुहूर्त में भी खरीदारी करना शुभ रहेगा.

धनतेरस का महत्व | Dhanteras Importance

पौराणिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक मास की त्रयोदशी के दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश को लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए इस तिथि को धनत्रयोदशी या धनतेरस कहा जाता है. धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि के साथ-साथ मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है. इसके अलावा इस दिन यम के देवता यमराज की पूजा का भी विधान है. धनतेरस के दिन बर्तन के साथ-साथ अन्य चीजों की खरीदारी की जाती है. धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, धनिया इत्यादि खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से धन में 13 गुणा वृद्धि होती है.

यह भी पढ़ें: दिवाली कब है 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को, शुभ तिथि को लेकर आज ही दूर कर लें कंफ्यूजन

Dipesh Thakur

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

13 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

30 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

52 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

52 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago