Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

धनतेरस की रात उत्तर दिशा में रख दें ये 1 चीज, तेजी से बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Dhanteras 2024 Miraculous Remedy: धनतेरस, धन के देवता कुबेर को समर्पित है. ऐसे में धनतेरस पर उत्तर दिशा में किस चीज को रखना लाभकारी होगा, जानिए.

Dhanteras Miraculous Remedy

धनतेरस 2024.

Dhanteras 2024 Miraculous Remedy: इस साल धनतेरस का त्योहार मंगलवार (29 अक्टूबर) को यानी कल मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी, आभूषण और पीतल के बर्तनों की खरीदारी करना बहुत शुभ होता है. साथ ही साथ घर में सुख-संपन्नता और खुशहाली आती है. धनतेरस, मुख्य रूप से धन के देवता कुबेर को समर्पित है. ऐसे में इस दिन कुबेर महाराज से जुड़ी एक चीज घर में जरूर स्थापित करना चाहिए. आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कुंबेर यंत्र किस दिशा में स्थापित करें और इसके लिए सही विधि क्या है.

कुबेर यंत्र कैसे करें स्थापित

हिंदू धर्म शास्त्रों में कुबेर महाराज को स्वर्ग का कोषाध्यक्ष कहा गया है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन घर में कुबेर यंत्र स्थापित करने से विशेष लाभ होता है. वास्तु शास्त्र के नियम के मुताबिक, धनतेरस के दिन कुबेर महाराज की विधिवत पूजा करें और उसके बाद घर की उत्तर दिशा में उस यंत्र को स्थापित करें. ऐसा करने के बाद उस यंत्र को घर की तिजोरी, दुकान के गल्ले या धन रखने वाले स्थान पर रख दें. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती. कहा जाता है जिस किसी को धन के देवता कुबेर की कृपा प्राप्त होती है उसे जीवन में आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता.

उत्तर दिशा में कुबेर प्रतिमा

धनतेरस के दिन घर में कुबेर की प्रतिमा भी लगा सकते हैं. घर में कुबेर की प्रतिमा इस प्रकार लगाएं ताकि ताकि कुबेर महाराज का मुंह उत्तर दिशा में रहे.

कुबेर मंत्र

मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुबेर मंत्र का जाप करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है. ऐसे में धनतेरस के दिन ‘ओम् लक्ष्मी कुबेराय नमः’ इस मंत्र का जाप जरूर करें. पूजन के दौरान इस मंत्र का जाप करना विशेष फलदायी साबित होगा.

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर राहु काल का साया, इस अशुभ समय में भूलकर भी ना करें खरीदारी; ये है शॉपिंग का मुहूर्त

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर इस तरह करें कुबेर कुंजी की स्थापना, होगी दिन-रात तरक्की



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital