सांकेतिक तस्वीर.
Israel Retaliate Against Iran: इजरायली सरकार के मंत्रियों ने सोमवार को बताया कि ईरान के खिलाफ काउंटर अटैक “बहुत जल्द” किया जाएगा. यह जानकारी इजरायल की राष्ट्रीय मीडिया की तरफ से दी गई.
ईरान ने तेहरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानियेह और बेरुत में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या का बदला लेने के लिए 1 अक्टूबर को इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था. इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर जवाबी हमला करने की कसम खाई थी. हालांकि हमलों की तारीख को गुप्त रखा गया है.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इजरायल के सरकारी कान टीवी का हवाला देते हुए बताया कि रविवार को इजरायल के कैबिनेट मंत्रियों ने एक कैबिनेट की मीटिंग में बताया कि इजरायल का पलटवार वाला हमला जल्दी ही किया जाएगा. यह हमला बहुत ही महत्वपूर्ण जगहों पर किया जाएगा.
यह जानकारी सोमवार को इस मीटिंग के कई घंटों बाद तब सामने आई जब अमेरिकी लॉयड ऑस्टिन ने अमेरिकी अग्रिम पंक्ति के एयर डिफेंस सिस्टम थाड को इजरायल में डिप्लॉय करने की घोषणा की. इस ‘टर्मिनल हाई एयर डिफेंस’ (थाड) सिस्टम के साथ अतिरिक्त 100 सैनिकों की तैनाती भी की गई है, जो इसका संचालन करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने ईरान के परमाणु ठिकानों और ऊर्जा के बुनियादी ढांचों पर हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए, मध्य पूर्व क्षेत्र में संघर्ष को बढ़ाने से बचने के लिए इजरायल से संयम बरतने का आग्रह भी किया था.
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…