आस्था

Mesha Sankranti 2023: वैसाखी पर करें इन चीजों का दान, सूर्य देव की कृपा से मिलेगा रोजगार से लेकर यह लाभ

Vaishakhi 2023: इस बार 14 अप्रैल को पड़ने वाली मेष संक्रांति का दिन बेहद ही खास है. इस दिन बैसाखी का पर्व भी मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 14 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने वाले हैं. इसी कारण इसे मेष संक्रांति के नाम से जाना जाता है. वहीं मेष संक्रांति के दिन कुछ चीजों के दान करने से विशेष लाभ होता है. ज्योतिष शास्त्र में इस दिन सूर्य देव से संबंधित चीजों का दान करने की बात कही गई है.

तांबे के दान से बढ़ता बल और मान

वैसाखी के दिन पड़ने वाली मेष संक्रांति के कारण इस दिन दान में तांबे के दान का विशेष महत्व माना जाता है. चूंकि तांबे धातु का संबंध सूर्य देव से माना जाता है. इसलिए इस दिन तांबे से बनी वस्तुओं का दान करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन तांबे के लोटे से सूर्य को अर्ध्य भी देना चाहिए. ऐसे काम जो लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बन रहे हों उनके होने की संभावना बढ़ जाती है. वहीं इंसान की बुद्धि और बल का विकास भी होता है.

इस चीज के दान से मिलता है करियर में लाभ

मेष संक्रांति के दिन गुड़ और चावल के दान से भी विशेष लाभ मिलता है. वहीं इस दिन गेहूं और सत्तू का दान करना चाहिए है. मान्यता है कि मेष संक्रांति के दिन अपने वजन के बराबर गेहूं का दान करने से न केवल नौकरी और पेशे में तरक्की होती है, बल्कि धन लाभ का भी योग बनता है.

इसे भी पढ़ें: Guru Chandal Yog 2023: अप्रैल में इस दिन से बन रहा है गुरु चांडाल योग, जानें ज्योतिष में क्यों माना जाता है खतरनाक, इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान

करें इसका दान बढ़ेगा परिवार का सम्मान

इस दिन सभी ग्रहों का दोष दूर करने के लिए मसूर दाल का दान करें. इससे न केवल कार्यों में चली आ रही बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि परिवार का भी सम्मान बढ़ता है. वहीं इस दिन लाल कपड़े, लाल फूल और लाल चंदन का दान करना बहुत शुभ माना गया है. इसके अलावा मेंष संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूरे विधि विधान से पूजा करना चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

14 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

37 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago