खेल

IPL 2023: संजू सैमसन CSK पर जीत के चक्‍कर में भूल बैठे बड़ी बात, चुकाने पड़ेंगे लाखों रुपये

CSK vs RR, IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स पर आईपीएल 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक, चेन्नई में धीमी ओवर-रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है. जैसा कि आईपीएल की आचार संहिता के तहत स्लो ओवर-रेट से संबंधित यह टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. बता दें, इस मुकाबले में आरआर ने सीएसके पर रोमांचक जीत दर्ज की और सीएसके को चेन्नई में 3 रन से हराया.

राजस्थान की रोमांचक जीत

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 के रोमांचक मैच में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हराकर लगातार दो जीत दर्ज की. आईपीएल ने एक बयान में कहा, राजस्थान रॉयल्स पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में धीमी ओवर गति के लिए जुर्मार्ना लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: “माही के खिलाफ कोई प्लान काम नहीं करता”.., MS Dhoni की विस्फोटक बल्लेबाजी पर सैमसन के इस बयान ने लूटी महफिल

इसमें कहा गया है, चूंकि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर ने 36 गेंद में से 52 रनों का योगादान दिया. सीएसके कप्तान एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने अच्छी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. बटलर को देवदत्त पडिक्कल (26 में से 38), आर अश्विन (22 में 30) और शिमरोन हेटमेयर (18 में 30) का समर्थन मिला.

आरआर ने 175/8 का स्कोर खड़ा किया. राजस्थान के गेंदबाज संदीप शर्मा ने धौनी और जडेजा के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत के लिए आवश्यक 21 रनों का बचाव किया.

आईएएनएस

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

13 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

32 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

44 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago