आस्था

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में इन पांच आदतों को बताया गया है दरिद्रता का कारण

Garuda Purana: गरुड़ पुराण को हिन्दू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इसमें जीवन-मृत्यु के विषय पर भी विस्तार से समझाया गया है. इसके साथ ही जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक बातों को भी बताया गया है. गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ और स्वयं श्री भगवान नारायण के बीच हुए संवाद का विस्तृत वर्णन है.

इसके अनुसार कुछ आदतें ऐसी हैं, जिन्हें अपनाने से इंसान की तरक्की की राह आसान हो जाती है तो वहीं कुछ आदतों की वजह से घर में दरिद्रता का वास होता है. ऐसा इंसान चाहें कुछ भी क्यों न कर ले मां लक्ष्मी उससे रुठी ही रहती हैं.

इस तरह की हरकत से बचें

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति दूसरों की निंदा करता है, वह कभी भी अमीर नहीं बन पाता है. इसके अलावा अपशब्द बोलने वाले, बिना बात के दूसरों के काम में टांग अड़ाने वाले, दूसरों पर बिना किसी कारण के अपनी खीझ निकालने वाले भी इसमें शामिल हैं.

देर तक इस तरह का काम न करें

गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति देर तक बिस्तर पर सोता रहता है और कोई भी काम करने में आलस दिखाता है. वह कभी भी रईस इंसान नहीं बन पाता है.

मेहनत से जी चुराने वाला

गरुड़ पुराण में इस बात का भी जिक्र है कि जो व्यक्ति मेहनत से भागता है, वह भी अपने जीवन में कभी सफलता नहीं प्राप्त कर सकता है. भविष्य में उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

इस चीज पर घमंड करने वाला

जो व्यक्ति अपनी पैतृक या अर्जित धन पर ज्यादा घमंड करता है और अपने कमाए हुए धन का कुछ हिस्सा दान और धर्म में नहीं लगाता है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि उससे भी माता लक्ष्मी नाराज रहती हैं.

इसे भी पढ़ें: Ekadashi Vrat: एकादशी को इसलिए नहीं खाते चावल, व्रत से मिलता है यह लाभ

इस तरह के वस्त्र पहनने वाला

इस पुराण के अनुसार भले ही आप अमीर हों या गरीब हों लेकिन गंदे वस्त्र नहीं पहनना चाहिए. जो इंसान गंदे वस्त्र धारण करते है, ऐसे लोगों से भी माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और वह भी दरिद्रता का शिकार हो जाता है.

 

Rohit Rai

Recent Posts

मोतिहारी में चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा! साई बाबा का 10 किलो का छत्तर और गणेश जी का मुकुट ले उड़े

Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…

34 minutes ago

‘5 दशक पुराना दंश खत्म, जवानों की शहादत लाई रंग!’ पुलिस स्मृति दिवस पर बोले अमित शाह

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…

35 minutes ago

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

42 minutes ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

45 minutes ago

सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर चल रहा था खेल? अमृतसर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा

Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…

52 minutes ago