खेल

स्पेन को मात देकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता पहला नेशंस कप, फीफा वर्ल्ड कप के खुमार के बीच हासिल की बड़ी उपलब्धि

FIH Nations Cup: 18 दिसंबर की रात फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम ने फ्रांस को हराकर विश्व कप पर कब्जा कर लिया. इस जीत का जश्न पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा. भारत में भी इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम भी इसी दौरान इतिहास रच चुकी थी. FIH नेशंस कप में भारतीय लड़कियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए स्पेन को उसके घर में मात दी और इस टूर्नामेंट के पहले एडिशन पर अपना कब्जा जमा लिया. ये भारत के लिए गौरवांवित करने वाले पल थे. हालांकि, फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की खिताबी जीत के आगे भारतीय महिला हॉकी टीम की इस खास उपलब्धि की उतनी चर्चा नहीं हुई, जितनी होनी चाहिए.

FIH नेशंस कप के फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराकर भारतीय महिला टीम ने खिताब पर कब्जा कर लिया. इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2023-24 FIH हॉकी प्रो लीग में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं, इस जीत की ख़ुशी महिला खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी. यही वजह है कि इन लड़कियों ने डांस करते हुए इसका जश्न भी मनाया.

बेशक इन महिला खिलाड़ियों को फैंस का उतना सपोर्ट नहीं मिला. लेकिन वो इस खास जीत को सेलिब्रेट करने में पीछे नहीं रहीं. हॉकी इंडिया ने टीम का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ट्रॉफी हाथ में लिए, डांस करते और गाना गाते हुए इस जीत को सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व वाले देश में महिला सशक्तिकरण की एक और बानगी देखने को मिली जब, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी से पर्दा उठाया. दोनों ही पल भारत के नजरिए से बेहद खास रहे.

दीपिका के नाम ये खास उपलब्धि

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का दिन भारत के लिए भी खास रहा. कतर के लुआस स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मुकाबले के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मौजूदगी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया. ‘पठान’ एक्ट्रेस ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी से पर्दा उठाने के साथ ही इस उपलब्धि को अपने नाम कर दिया. दीपिका पादुकोण फीफा ट्रॉफी को रिवील करने वाली पहली इंडियन बनी हैं. ये पल दीपिका समेत पूरे भारत के लिए खास बन गया. ट्रॉफी से पर्दा उठाने के दौरान दीपिका पादुकोण स्पैनिश फुटबॉलर इकर कैसिलस फर्नांडीज के साथ पहुंची थीं. ये मोमेंट भी काफी एक्साइटमेंट भरा रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

49 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago