Categories: दुनिया

महमूद अल-मशहदानी होंगे इराकी संसद के नए अध्यक्ष, लगभग एक साल से खाली था पद

Mahmoud Al Mashhadani: इराकी संसद के नए अध्यक्ष महमूद अल-मशहदानी होंगे. देश में राजनीतिक पार्टियों के मतभेद के कारण यह पद लगभग एक साल से रिक्त था. यह जानकारी इराकी संसद ने दी. इराकी संसद की ओर से एक बयान में कहा गया है कि अल-मशहदानी को दो राउंड के प्रत्यक्ष मतदान के बाद संसद का नया अध्यक्ष चुना गया है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने संसद के बयान के हवाले से बताया कि दूसरे राउंड के मतदान में अल-मशहदानी को 182 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सलीम अल-इस्सावी को 42 वोट मिले. 76 वर्षीय अल-मशहादानी इससे पहले 2006 से 2008 तक इराकी प्रतिनिधि परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं.

इराकी संघीय अदालत ने 14 नवंबर, 2023 को देश में कानून के उल्लंघनों के कारण तत्कालीन स्पीकर मोहम्मद अल-हलबौसी का कार्यकाल समाप्त करने का फैसला सुनाया.

जनवरी 2024 में तीसरे स्थान पर रहे थे महमूद अल-मशहदानी

इससे पहले जनवरी 2024 में हुए मतदान में पूर्व स्पीकर महमूद अल-मशहदानी तीसरे स्थान पर रहे थे. प्रत्यक्ष गुप्त मतदान के बाद शालान अल-करीम को 152 वोट मिले, उसके बाद सलीम अल-ईसावी को 97 वोट और मशहदानी को 48 वोट मिले थे. अल-मशहदानी का चुनाव संसद के पिछले अध्यक्ष की बर्खास्तगी के लगभग एक साल बाद हुआ.

इसके बाद सुन्नी सदन में सियासी मतभेदों और विभाजनों के मद्देनजर प्रतिनिधि सभा कई बार स्पीकर चुनने में विफल रही, और पिछले साल नवंबर से इस पद का प्रबंधन सदन के पहले उपाध्यक्ष मोहसिन अल-मंडलवी द्वारा किया जा रहा था. जो शिया घटक से है.

आईएएनएस

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago