आस्था

बिहार की धरा पर श्री श्री 1008 स्वामी कैलाशानंद महाराज: जमुई में आचार्य महामंडलेश्वर के दर्शन को उमड़े भक्तजन

बिहार के जमुई में नेचर विलेज द्वारा आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया. यह समारोह श्रद्धा और भक्तिभाव से परिपूर्ण रहा, जो जमुई की धरती और सनातन धर्म प्रेमियों के लिए गौरवपूर्ण अवसर बन गया.

समारोह का उद्देश्य गुरुजी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन, संत दर्शन और मानवता के कल्याण हेतु उनके ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना था.

हजारों की संख्या में सनातनी श्रद्धालु और महापुरुष इस पावन अवसर पर उपस्थित हुए और स्वामी जी के सान्निध्य में जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा प्राप्त की. स्वामी कैलाशानंद गिरी, जो निरंजन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर हैं, ने युवा अवस्था में ही सांसारिक जीवन त्यागकर संन्यास ग्रहण किया था.

आज स्वामी कैलाशानंद गिरी लाखों साधुओं और भक्तों के आध्यात्मिक पथप्रदर्शक हैं. हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में निपुण स्वामी जी कई पुस्तकों के लेखक हैं और भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

नेचर विलेज से जुड़े निर्भय सिंह ने कहा कि गुरुजी के पावन चरणों का स्पर्श जमुई में सत्य, धर्म और आध्यात्मिक चेतना का नया प्रभात लाएगा. नेचर विलेज गुरुजी के संरक्षण में सेवा और समर्पण के मार्ग पर अडिग रहेगा. यह आयोजन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बना.

यह भी पढ़िए: नेपाल में स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का भव्य स्वागत, काठमांडू एयरपोर्ट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

4 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

12 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

49 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago