Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार की धरा पर श्री श्री 1008 स्वामी कैलाशानंद महाराज: जमुई में आचार्य महामंडलेश्वर के दर्शन को उमड़े भक्तजन

Swami Kailashanand ji maharaj: जमुई में स्वामी कैलाशानंद गिरी का भव्य स्वागत किया गया. नेचर विलेज में हजारों श्रद्धालुओं ने उनसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया. यह समारोह सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार का प्रतीक बना.

Swami Kailashanand Giri in Jamui
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

बिहार के जमुई में नेचर विलेज द्वारा आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया. यह समारोह श्रद्धा और भक्तिभाव से परिपूर्ण रहा, जो जमुई की धरती और सनातन धर्म प्रेमियों के लिए गौरवपूर्ण अवसर बन गया.

समारोह का उद्देश्य गुरुजी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन, संत दर्शन और मानवता के कल्याण हेतु उनके ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना था.

हजारों की संख्या में सनातनी श्रद्धालु और महापुरुष इस पावन अवसर पर उपस्थित हुए और स्वामी जी के सान्निध्य में जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा प्राप्त की. स्वामी कैलाशानंद गिरी, जो निरंजन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर हैं, ने युवा अवस्था में ही सांसारिक जीवन त्यागकर संन्यास ग्रहण किया था.

आज स्वामी कैलाशानंद गिरी लाखों साधुओं और भक्तों के आध्यात्मिक पथप्रदर्शक हैं. हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में निपुण स्वामी जी कई पुस्तकों के लेखक हैं और भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

नेचर विलेज से जुड़े निर्भय सिंह ने कहा कि गुरुजी के पावन चरणों का स्पर्श जमुई में सत्य, धर्म और आध्यात्मिक चेतना का नया प्रभात लाएगा. नेचर विलेज गुरुजी के संरक्षण में सेवा और समर्पण के मार्ग पर अडिग रहेगा. यह आयोजन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बना.

यह भी पढ़िए: नेपाल में स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का भव्य स्वागत, काठमांडू एयरपोर्ट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital