आस्था

सूर्य और राहु के मिलने से बनेगा खतरनाक ग्रहण योग, इन 3 राशियों के लोग रहें बेहद सावधान!

Surya Rahu Yuti Grahan Yog: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. ज्योषीय गणना के मुताबिक सूर्य देव इसी महीने 14 तारीख को मीन राशि में प्रवेश करेंगे. जबकि मीन राशि में राहु पहले से मौजूद है. मीन राशि में सूर्य और राहु की मौजूदगी से ग्रहण योग बनेगा. राहु और सूर्य के मिलने से बनने वाला यह ग्रहण योग कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं है.

सिंह राशि

सूर्य-राहु की युति से बनने वाला ग्रहण योग सिंह राशि (Leo Zodiac) के लिए अच्छा नहीं है. इस खतरनाक योग के प्रभाव से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. जिसकी वजह से डॉक्टर से बार-बार संपर्क करना पड़ेगा. ऐसे में सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा. आमदनी से अधिक खर्च होगा. व्यापार में किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचना होगा. अन्यथा, भयानक आर्थिक नुकसान हो सकता है.

तुला राशि

ग्रहण योग का असर तुला राशि (Libra Zodiac) वालों पर भी होगा. इस योग के नकारात्मक प्रभाव से शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. जीवन साथी से किसी बात पर बहस हो सकती है. आपसी मनमुटाव बना रहेगा. विरोधी हावी हो सकते हैं. किसी पुरानी बीमारी के परेशान होना पड़ सकता है. किसी को भी कर्ज देने से बचें.

कुंभ राशि

राहु और सूर्य की युति से बनने वाला ग्रहण योग कुंभ राशि के लिए भी अशुभ है. राहु-सूर्य के इस अशुभ योग से जीवन में अनावश्यक वाद-विवादों का सामना करना पड़ेगा. मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं. वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें. घर में किसी प्रकार का क्लेश हो सकता है. ऐसे में घरेलू मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा. शादीशुदा जिंदगी में किसी भी बात को ज्यादा तुल ना दें.

उपाय जो ग्रहण योग के प्रभाव को कम करेगा

ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. मणिभूषण झा के मुताबिक ग्रहण योग के प्रभाव को कम करने के लिए एक महीने तक लगातार भगवान सूर्य की उपसना करें. सुबह नहाने के बाद उगते हुए सूर्य तो पीतल के लोटे से जल दें. ऐसा करने से कष्ट कम होगा.

यह भी पढ़ें: शुक्र और राहु का खास योग खोलकर रख देगा इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा अपार धन लाभ!

यह भी पढ़ें: शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन 4 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद, बढ़ेगी सुख और समृद्धि

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

21 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

24 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

36 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

37 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

54 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

56 minutes ago