देश

‘ये गणित मेरी तो समझ से परे है..’, डिंपल बोलीं- PM कहते हैं 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, फिर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज क्यों दे रहे?

BJP Vs Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्‍नी एवं मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने आज ऐसी बात कह दी, कि सोशल मीडिया पर सपा और भाजपा समर्थकों में ऑनलाइन जंग छिड़ गई है. डिंपल ने मोदी सरकार की 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली योजना पर सवाल उठाया, साथ ही भाजपा के इस दावे पर कि ’25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं’ को लेकर भी तंज कसा.

डिंपल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “एक तरफ वे (प्रधानमंत्री मोदी) कह रहे हैं कि हम 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और दूसरी तरफ भाजपा कहती है कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है. ये किस तरह का गणित है मेरी तो समझ से परे है.”

बीमारी से कोई उबरता है तो देखभाल करनी पड़ती है- पीएम

विपक्षी दलों के इस तरह के बयानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले ही जवाब दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि “ये लोग हमारी जन-हितैषी योजनाओं पर सवाल उठाते हैं…हमसे पहले इनकी सरकारों ने क्यों गरीबी दूर नहीं की? कांग्रेस की एक प्रधानमंत्री ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था…लेकिन गरीबी हटाने के लिए किया क्या था? हमारी सरकार में गरीबों-पिछड़ों, शोषितों-वंचितों..सबको हक दिया गया. बीते 10 साल में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से उूपर उठे हैं. रिपोर्ट है कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. अब जो (विपक्षी नेता) सवाल उठा रहे हैं कि अगर इतने लोग गरीबी से बाहर आए हैं तो 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज क्यों दिया जा रहा है..तो सुन लीजिए! जब कोई बीमार होता है..डॉक्टर उसका इलाज करता है, फिर मरीज ठीक होता है तो डॉक्टर उसके परिवार से कहता है कि कुछ समय तक इसका ख्याल रखिएगा..इसे दिक्कत मत होने दीजिएगा. यही हम कर रहे हैं..देश के करोड़ों लोग बरसों तक गरीबी में जिए..उन्हें उसके दंश से निकालने में कुछ राहत-मदद भी तो चाहिए! मुफ्त अनाज इसलिए पहुंचाया जा रहा है, ताकि उन्हें दिक्कत न हो, मगर ​I.N.D.I. अलायंस वालों की मानसिकता देखिए…इस पर भी सवाल उठा रहे हैं.” ऐसी ही बात अमित शाह ने भी ​I.N.D.I. अलायंस वालों के लिए कही थी.

यह भी पढ़िए: PM मोदी लाए नई योजना, 1 करोड़ घरों को मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली

कोरोना-काल में शुरू की गई थी यह योजना

बता दें कि देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिए जाने की योजना कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई थी. कोरोना-काल के बाद इसे कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है. नवंबर 2023 की शुरूआत में पीएम मोदी ने ऐलान किया कि जनता को अगले 5 वर्ष तक इसका लाभ मिलता रहेगा. मोदी सरकार की ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)’ के तहत हर महीने प्रति व्यक्ति को 5 किलो अनाज मुफ्त दिया जा रहा है. इस योजना के तहत हर परिवार को 5 किलो गेहूँ या चावल और 1 किलो दाल मुफ्त में मिलती है. साथ ही एक किलो साबुत चना भी उन्हें दिया जाता है.

मोदी सरकार का ‘मास्टरस्ट्रोक’ साबित हुई ये योजना

केंद्र सरकार की इस योजना से इसमें गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को मदद मिलती है. इसका लाभ सीमान्त किसानों और दिव्यांगों को भी मिलता है. इस योजना को मोदी सरकार के ‘मास्टरस्ट्रोक’ के रूप में भी देखा जाता है, जिससे गरीबों को अच्छा-खासा लाभ हुआ है. इसके कारण भीषण वैश्विक महामारी के दौरान भी देश भुखमरी से बच गया. इसके अलावा ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA)’ पहले से ही लागू है, PMGKAY योजना इसके साथ-साथ ही चल रही है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

14 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

34 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

38 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

46 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

1 hour ago