Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शुक्र और राहु का खास योग खोलकर रख देगा इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा अपार धन लाभ!

Shukra Rahu Yuti Yog Prabhav: मीन राशि में शुक्र और राहु एक साथ आने वाले हैं. राहु और शुक्र की युति का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा.

Shukra rahu yuti

शुक्र-राहु युति.

Shukra Rahu Yuti Yog Prabhav: ग्रह और नक्षत्र समय-समय पर राशि बदलते रहते हैं. जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 31 मार्च को शुक्र देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मीन राशि में पहले से राहु पहसे से मौजूद है. ऐसे में मीन राशि में शुक्र और राहु की युति होगी. शुक्र और राहु का युति योग 23 अप्रैल तक मीन राशि में बना रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और राहु के बीच मित्रता का संबंध बताया गया है. ऐसे में शुक्र-राहु का युति योग कुछ राशियों पर को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी.

वृषभ राशि

शुक्र और राहु का युति योग वृषभ राशि से जुड़े लोगों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. खास योग के प्रभाव से बिजनेस में खूब तरक्की होगी. इस दौरान मेहनत का पूरा-पूरा फल प्राप्त होगा. साथ ही इस इस अवधि में कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी. नौकरी के लिए अच्छा ऑफर मिलेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि से जुड़े लोगों के लिए शुक्र-राहु की युति फायदेमंद है. शुक्र-राहु की युति के दौरान आर्थिक स्थित पहले से अच्छी रहेगी. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखों से भरा रहेगा. कार्यस्थल पर तरक्की होगी. परिवार के किसी बड़े सदस्य से धन लाभ होगा. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा.

कन्या राशि

शुक्र-राहु का युति योग कन्या राशि से संबंधित लोगों के लिए भी अच्छा माना जा रहा है. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे. इस दौरान अच्छी नौकरी का भी ऑफर मिल सकता है. कार्यस्थल पर नए और प्रभावशाली लोगों से पहचान बनेगी. बिजनेस में आमदनी बढ़ेगी. आय के कई अन्य स्रोत बनेंगे.

धनु राशि

धनु राशि से जुड़े लोगों पर शुक्र और राहु के युति योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा. परिवार के सदस्यों का भरपूर आर्थिक सहयोग मिलेगा. रोजगार के कई नए और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. कार्यक्षेत्र में पर्याप्त उन्नति होगी. विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से धन लाभ का योग है.

यह भी पढ़ें: शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन 4 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद, बढ़ेगी सुख और समृद्धि

यह भी पढ़ें: Kharmas 2024 March: शुरू होने जा रहा है खरमास, इस दौरान भूलकर भी ना करें ये काम; जानें शादी के लिए मुहूर्त

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital