देवगुरु बृहस्पति और राशिचक्र.
Guru Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना गया है. बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन बेहद खास माना जाता है. इसके अलावा इसका नक्षत्र परिवर्तन भी विशेष माना गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति इस वक्त वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान हैं. नवंबर में देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है.
28 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. देवगुरु बृहस्पति का यह नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है. गुरु ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए भाग्योदय कराने वाला साबित होगा.
देवगुरु बृहस्पति का यह नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के लिए अत्यंत खास और शुभ माना जा रहा है. गुरु ग्रह के सकारात्मक प्रभाव से आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. नौकरी और व्यापार लाभ का प्रबल योग है. धन प्राप्ति के कई प्रबल योग बनेंगे. आमदनी के कई साधन प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर कार्यों की प्रशंसा की जाएगी. नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ वेतनवृद्धि का भी योग बनेगा. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.
गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के लिए खास है. गुरु के नक्षत्र परिवर्तन की पूरी अवधि में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. आर्थिक स्थित में गजब का सकारात्मक सुधार नजर आएगा. इस दौरान विदेश यात्रा का सपना पूरा होगा. बिजनेस में धन लाभ के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नया दायित्व मिलेगा. साथ ही सैलरी में आंशिक वृद्धि होगी. आधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा.
बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्य चमकाकर रख देगा. नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में अमूमन हर कार्य में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर अच्छी छवि बनेगी. कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करेंगे. माता-पिता या घर के किसी बड़े सदस्य से आर्थिक लाभ होगा. नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं जो आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा. व्यापार में धन लाभ के कई साधन नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: तुला राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इस नवरात्रि ये 5 पांच राशि वाले होंगे मालामाल, होगी जमकर धनवर्षा!
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…