महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को सड़क घंस गई. जिससे बीच सड़क पर बड़ा सा गड्ढा बन गया, जिसमें म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन का ट्रक और एक बाइक गिर गई. घटना पुणे शह के समाधान चौक स्थिति सिटी पोस्ट ऑफिस क्षेत्र की है. जहां पर पुणे नगर निगम का ट्रक नाले की साफ-सफाई के लिए गया हुआ था. सड़क के धंसने की घटना ने इलाके के लोगों में दहशत फैला दी.
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, उसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही एक ट्रक आगे बढ़ता है, उसके पीछे अचानक एक बड़ा गड्ढा बन जाता है और ट्रक का पिछला हिस्सा उसमें समा जाता है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए.
घटना स्थल पर दो वाहनों को बाहर निकालने के लिए दो बड़ी क्रेन मंगवाई गईं. करीब चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोनों वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पक्की सतह के नीचे एक पुराना कुआं था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. यह घटना बुधवार पेठ के घनी आबादी वाले लक्ष्मी रोड इलाके में सिटी पोस्ट ऑफिस के बाहर शाम करीब 4 बजे हुई.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक का पिछला हिस्सा सबसे पहले गड्ढे में फिसल गया, क्योंकि इंटरलॉकिंग सीमेंट ब्लॉक वाली सतह अचानक धंस गई. पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी गड्ढे में गिर गई. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि ड्रेनेज लाइनों को साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले जेटिंग मशीन ट्रक का चालक सुरक्षित बच गया.
नगर आयुक्त राजेंद्र भोसले ने बताया कि पोस्ट ऑफिस की इमारत 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है, और गड्ढे का गोलाकार आकार देखकर ऐसा लगता है कि नीचे कुएं जैसी कोई पुरानी संरचना थी। हालांकि, पास में चल रहे पुणे मेट्रो के काम से इस सिंकहोल का कोई संबंध नहीं है, महा मेट्रो के अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है. यह घटना एक बार फिर से पुराने शहरों में बुनियादी ढांचे की देखरेख और सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है.
ये भी पढ़ें- बिहार में फर्जी IPS बनकर घूम रहा था युवक, जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…