आस्था

Hartalika Teej 2023: आज हरतालिका तीज पर ऐसे लें व्रत का संकल्प, इन शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Hartalika Teej 2023: आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत है. आज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर माता र्पावती और शिव जी की पूजा करती हैं और हरतालिका तीज व्रत कथा सुनती हैं. वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं. हरतालिका तीज पति की लंबी उम्र की कामना के साथ रखा जाता है.

आज के दिन शुभ महूर्त

आज हरतालिका तीज पर पूजा के लिए 3 शुभ मुहूर्त ज्योतिष के जानकारों के अनुसार हैं. इनमें पहला मुहूर्त 06 बजकर 07 मिनट से 08 बजकर 34 मिनट तक है. वहीं दूसरा मुहूर्त सुबह 09 बजकर 11 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक है. इसके बाद तीसरा मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 19 मिनट से शाम 07 बजकर 51 मिनट तक है. इन तीनों मुहूर्त में आप कभी भी पूजा कर सकती हैं.

ऐसे लें व्रत का संकल्प

आज के दिन पर सुहागिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और नए या साफ वस्त्र धारण करें. उसके बाद शुभ मुहूर्त में दीपक जलाकर व्रत का संकल्प ले और पूजा आरंभ करें. हरतालिका तीज व्रत के दिन माता पार्वती, भगवान शिव और गणपति जी की विशेष उपासना की जाती है. पूजा से पहले भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मिट्टी से बनी प्रतिमा स्थापित करें फिर विधि-विधान से पूजा कर, व्रत कथा का पाठ करें. अंत में आरती जरूर करें. बता दें कि माता पार्वती की उपासना के समय ‘ॐ उमायै नमः’ मंत्र का जाप करें और भगवान शिव की उपासना के समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का निरंतर जाप करते रहें.

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips For Tulsi Plant: क्या आप तुलसी के पौधे को लगाने के सही नियम जानते हैं? जानें क्या कहता है वास्तु

हरतालिका तीज का महत्व

हरतालिका तीज का संबंध माता पार्वती से है. उनके पिता उनका विवाह भगवान विष्णु से कराना चाहते थे. लेकिन वह भगवान शिव को पति स्वरूप में पाना चाहती थी. तब उनकी सहेलियों ने उनका अपहरण कर उनको घने जंगल में छिपा दिया. वहां माता पार्वती ने अपने कठोर तप से भगवान शिव को प्रसन्न किया, जिसके फलस्वरूप उनका विवाह हुआ. इस वजह से युवतियां मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं. इसके अलावा सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य, संतान और पति की लंबी आयु की कामना से हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

8 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

16 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

31 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

36 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

57 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago