भारतीय सेना के एक जवान का शव रविवार को इम्फाल पूर्वी जिले में मिला. पुलिस ने बताया कि इस जवान को शनिवार को कुछ हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया था.
Manipur crime news: हिंसा की घटनाओं के कारण चर्चित पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर की राजधानी इंफाल में पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव में सेना के एक जवान की हत्या कर दी गई है. पता चला है कि वो जवान छुट्टी पर घर आया हुआ था, वहीं से उसे कुछ हथियारबंद बदमाशों ने अगवा किया था. उसके बाद सिर में गोली मारकर उसे मार डाला.
यह घटना सामने आने के बाद कोहराम मच गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे छुट्टी पर आए एक सेना के जवान को गोली मारी थी. रविवार, 17 सितंबर को उसका शव मिला. पुलिस का कहना है कि जवान का शव गोलियों से छलनी था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “3 हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार को बंदूक की नोक पर डिफेंस सर्विस कोर (डीएससी) के 49 साल के सर्टो थांगथांग कोम का इम्फाल पश्चिम जिले के हैप्पी वैली के तारुंग स्थित उनके घर से उठाया था. उसके बाद सिर में गोली मारी. गोलियों से छलनी सर्टो थांगथांग कोम का लाश रविवार को इम्फाल पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव पूर्व में पाई गई.”
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: ‘गदर 2’ देखने के बाद लगाए ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे, दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला
सर्टो थांगथांग कोम के परिवार में अब उनकी पत्नी, बेटी और बेटा बिलख रहे हैं. वहीं, भारतीय सैन्य अधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया है. भारतीय सेना ने इस कायरतापूर्ण हत्या की कड़ी निंदा की है और कठिन समय में उनके शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही है. एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि शहीद जवान का अंतिम संस्कार उसके परिवार की इच्छा के अनुसार किया जाएगा. सेना की एक टीम शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहायता देने के लिए जवान के घर पहुंची है.
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…
कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…
Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.47 करोड़ के सोने के साथ…
DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…