आस्था

महाशिवरात्रि पर भांग से बने कपड़ों की भारी मांग, भोले को प्रसन्न करने के लिए भांग चढ़ाने के अलावा अब पहन भी सकेंगे

Maha Shivratri: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव को को प्रसन्न करने के लिए लोग क्या से क्या उपाय नहीं करते हैं. हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हुए महाशिवरात्रि मनाई जाती है.

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त नाना प्रकार के जतन करते हैं. इसके लिए उन्हें इस दिन भगवान भोले को प्रिय कई चीज अर्पित करते हैं. इस दिन भगवान शिव को चढ़ावे के रूप में भांग, धतूरा बेलपत्र, दूध, शहद, पुष्प, चंदन और कई तरह की अन्य सामाग्रियों के अलावा विभिन्न खाद्य सामाग्रियों का भोग लगाया जाता है.

भोले बाबा के भक्त इस दिन प्रसाद के रूप में अन्य चीजों के अलावा भांग का सेवन भी करते हैं. लेकिन अब भक्तों के लिए भांग सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि पहनने के लिए भी बाजार में आ चुकी है. इस बार महाशिवरात्रि अब शिव शंभू के भक्त भांग से बने कपड़ों को पहनकर शिव जी की आराधना कर सकते हैं.

शिव की नगरी में भांग से बने कपड़ों की धूम

वाराणसी में महाशिवरात्रि के दिन भांग की भारी डिमांड रहती है, लेकिन इस बार भांग खाने के साथ-साथ पहनने को मिलने की वजह से रेडिमेड कपड़े की दुकानों पर भांग से बने वस्त्रों की मांग काफी बढ़ गई है. भांग के इस कपड़े ने महाशिवरात्रि के पावन त्योहार को और भी खास बना दिया है.

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन इस विधि से भगवान शिव को अर्पित करें बेलपत्र, जानें तोड़ने का सही तरीका

ऐसे बनते हैं भांग से बने कपड़े

इन कपड़ों के निर्माण से जुड़े लोग बताते हैं कि इसे भांग के डंठल से बनाया जाता है. भांग के इस डंठल को मशीन के जरिए धागे के रूप में तैयार किया जाता है. फिर उन धागों से सभी तरह के डिजाइनदार कपड़े बनाए जाते हैं. हालांकि अगर आप सोचते हैं कि इन कपड़ों को पहनने से किसी तरह का कोई नशा होता है तो ऐसा बिल्कुल नहीं होता. बात करें इन कपड़ों के कीमत की तो यह 600 रुपये से शुरू होकर 7500 रुपये तक की रेंज में बाजार में उपलब्ध है.

Rohit Rai

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

3 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

4 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

6 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

6 hours ago