आस्था

इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 या 5 सितंबर को? यदि आप भी जानना चाहते हैं सही तारीख तो अभी पढ़ लीजिए यह आलेख

दुनियाभर में रह रहे 1.2 अरब से ज्यादा सनातन धर्मावलंबियों के लिए भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सबसे पावन तिथियों में से एक मानी जाती है. इसी पावन तिथि की आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में अधर्म का नाश करने और धर्म की स्थापना हेतु भगवान विष्णु के मानव अवतार, जगद्गुरु श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ था.

वैदिक पंचांग और हिंदू गणना के अनुसार, वर्ष 2026 में भगवान श्रीकृष्ण का 5253वाँ जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी) मनाया जा रहा है. हालांकि, इस साल जन्माष्टमी की सही तारीख को लेकर श्रद्धालुओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि व्रत और जन्मोत्सव 4 सितंबर को मनाया जाए या 5 सितंबर को.

शास्त्रों का प्रमाण: श्रीमद्भागवत और गर्ग संहिता का संदर्भ

गर्ग संहिता (महर्षि गर्ग रचित) और श्रीमद्भागवत पुराण के दशम स्कंध में श्रीकृष्ण के जन्म का स्पष्ट वर्णन मिलता है:

“प्रजापत्यर्क्षसंयुक्ता श्यामा भाद्रपदेऽष्टमी.

निशीथे तमसि उद्भूते तस्मज्जातो जनार्दनः॥”

अर्थात, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जब अर्धरात्रि में रोहिणी (प्रजापति) नक्षत्र का संयोग हुआ, तब अंधकार को चीरते हुए भगवान जनार्दन का प्राकट्य हुआ.

4 या 5 सितंबर? कब मनेगा जन्मोत्सव

पंचांगीय गणना के अनुसार, अष्टमी तिथि 4 सितंबर 2026 को देर रात 2:25 बजे से शुरू होकर 5 सितंबर को दोपहर 12:13 बजे (कुछ गणनाओं के अनुसार देर रात) समाप्त होगी. वहीं, रोहिणी नक्षत्र 4 सितंबर को मध्यरात्रि में विद्यमान रहेगा.

स्मार्त संप्रदाय (गृहस्थ जन): शास्त्रों के नियम अनुसार, गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग (स्मार्त) उस दिन जन्माष्टमी मनाते हैं जिस रात मध्यरात्रि में अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का योग बन रहा हो. चूंकि 4 और 5 सितंबर की मध्यरात्रि (निशीथ काल) में अष्टमी तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए अधिकांश गृहस्थ जन 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को ही व्रत रखेंगे और जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे.

वैष्णव संप्रदाय व इस्कॉन (ISKCON): उदया तिथि और नवमी युक्ता अष्टमी मानने वाले वैष्णव संप्रदाय के साधु-संत व इस्कॉन से जुड़े श्रद्धालु 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जन्मोत्सव मनाएंगे.

निशीथ काल पूजा मुहूर्त और विधि

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि (निशीथ काल) में हुआ था, इसलिए बाल गोपाल का जन्मोत्सव इसी समय मनाया जाता है.

निशीथ पूजा मुहूर्त: 4 सितंबर की रात 11:57 बजे से शुरू होकर 5 सितंबर को देर रात 12:43 बजे तक (अवधि लगभग 46 मिनट) रहेगा.

पूजा विधि: निशीथ काल में लड्डू गोपाल को पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल) से अभिषेक कराएं. तत्पश्चात नवीन वस्त्र, पीतांबर और श्रृंगार (मुकुट, वैजयंती माला व मोरपंख) धारण कराएं. माखन-मिश्री, धनिया पंजीरी और तुलसीदल का भोग लगाकर आरती करें और फूलों से सजे झूले में प्रभु को विराजमान कर झूला झुलाएं.

भक्‍तगण जानें व्रत पारण का समय

जो भक्त 4 सितंबर को जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे, वे 5 सितंबर को सूर्योदय (सुबह 5:47 बजे के बाद) अष्टमी तिथि की समाप्ति या अपनी कुल परंपरा के अनुसार पारण कर सकते हैं.

ब्रह्मवैवर्त पुराण और विष्णु पुराण में वर्णित है कि जन्माष्टमी का व्रत सहस्रों एकादशी व्रतों के समान पुण्य प्रदान करने वाला है. विधि-विधान से किया गया यह पूजन साधक को सभी पापों से मुक्त कर अंत में भगवद्धाम की प्राप्ति कराता है.

BharatExpress.Com पर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े ये आलेख भी पढ़ सकते हैं:

5253वाँ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: आज ही के दिन द्वापर युग में परमेश्वर ने लिया था मानव अवतार, पृथ्वी पर 125 वर्ष बिताए

देखिए बृजभूमि में हजारों साल पहले हुईं श्री राधा-कृष्ण की सचित्र बाल लीलाएं, ये अहसास करने दुनियाभर से आते हैं लोग

Shri Krishna ही महाकाल थे: जब युद्धभूमि में प्रकट हुआ माधव का भयंकर रूप… उनके मुख में समा रहे थे सारे योद्धा

चाणूर और मुष्टिक कौन थे? जिन्होंने श्रीकृष्ण और बलराम पर किया हमला – लेकिन मिनटों में जान से हाथ धोना पड़ा

जहां श्रीकृष्ण ने सीखीं 14 विद्या, 64 कलाएं..अब उसी नगरी से तय होगा दुनिया का समय? CM मोहन यादव ने बताया प्लान

Sudarshana Chakra: कितना विध्वंसक था यह दिव्यास्त्र, किसने किया इसका निर्माण? पुराणों से जानिए पूरी कहानी

श्रीकृष्ण का पांचजन्य ही नहीं, महाभारत-युद्ध में इन योद्धाओं के शंख बजने से भी थर्रा उठती थी धरा, जानें- किसे कहां से मिले?

MAHABHARATA: विश्‍व का सबसे बड़ा महाकाव्य, जिसमें 1 लाख से ज्‍यादा श्‍लोक, इसके पात्र, कथाएं और उपदेश हमेशा देते रहेंगे प्रेरणा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago