आस्था

Astro Tips: चमेली और गुड़हल से मिलती है इन देवी देवताओं की कृपा, जाने पलाश और गेंदे से जुड़े इस राज को

Astro Tips: फूलों के बिना कोई भी पूजा-पाठ अधूरी मानी जाती है. अगर आपके पास कुछ नहीं है तो श्रद्धा भाव से चढ़ाया गया एक फूल ही काफी होता है. सभी देवी-देवताओं को ताजे फूल चढ़ाने से उनकी कृपा बनी रहती है. इन फूलों में कुछ फूल ऐसे हैं, जो अलग-अलग देवी-देवताओं को काफी पसंद होते हैं.

मान्यता के अनुसार अगर आप वैसे फूल उनको चढ़ाते हैं तो उनके आशीर्वाद से आपके बिगड़े काम बनने लगते हैं. आइए जानते हैं कि किन फूलों को चढ़ाने से कौन से देवी देवता प्रसन्न रहते हैं.

चमेली का फूल (Jasmine flower)

यह फूल हनुमान जी को अत्यधिक प्रिय है. माना जाता है की मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को चमेली का फूल अर्पित करने पर विशेष कृपा मिलती है. आप को बता दें कि इस फूल का बना तेल यानी चमेली का तेल और सिंदूर को एक साथ मिलाकर हनुमान जी को चोला चढ़ाया जाता है.

जिसे नियम पूर्वक चढ़ाने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है. हनुमान जी की पूजा में इस फूल का विशेष महत्व है.

यह भी पढ़ें: Hanuman Ji: कैसे चढ़ाएं हनुमान जी को चोला, भगवान श्रीराम भी होते है प्रसन्न

पलाश के फूल (Palash flowers)

पलाश के फूल ज्ञान की देवी सरस्वती को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं. बसंत पंचमी के दिन इस फूल को चढ़ाने की विशेष मान्यता है. इसके अलावा प्रतियोगी छात्र अगर सरस्वती जी को यह फूल चढ़ाते हैं तो मां सरस्वती की कृपा से उनके बुद्धि और विवेक में बढ़ोतरी होती है. उनकी कृपा मिलने पर समाज में उस व्यक्ति की विद्वत्ता की ख्याति चारों ओर फैलती है.

यह भी पढ़ें: Tips For Luck: गुलाब से पूरे होंगे ख्वाब, मंगलवार के दिन करना होगा यह काम

मदार और धतूरा (Madar and Datura)

देवों के देव महादेव भगवान शिव शंभू को मदार और धतूरे के फूल काफी प्रिय होते हैं. सोमवार के दिन इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की तकलीफों को दूर करते हैं.

गेंदे का फूल (Marigold flower)

कोई भी पूजा पाठ करते समय या मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन में सबसे पहले गणपति भगवान को पूजने का विधान है. अगर भगवान गणेश जी की कृपा रहती है तो वह आयोजन सकुशल संपन्न होता है. माना जाता है कि गणेश जी को गेंदे का फूल चढ़ाने से वे प्रसन्न रहते हैं.

गुड़हल का फूल (Hibiscus flower)

अपने लाल रंग के कारण गुड़हल मां दुर्गा को काफी प्रिय है. नवरात्र के दिनों में इसे चढ़ाने से मां दुर्गा व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. इसके अलावा आप चाहे तो गुड़हल के फूलों की माला बनाकर कभी भी मां दुर्गा को अर्पित कर सकते हैं.

कमल का फूल (Lotus flower)

धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है. दीपावली के दिन भी इस फूल को चढ़ाने का विशेष विधान है. इसके अलावा माना जाता है कि शहद के साथ कमल के फूल का हवन करने पर भी मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती है.

हरसिंगार या परिजात के फूल (Harsingar flower)

इन फूलों की उत्पत्ति समुद्र मंथन के द्वारा मानी जाती है. इसलिए यह फूल भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं. भगवान विष्णु की किसी भी तरह की पूजा में इन फूलों को चढ़ाने से सभी तरह की मंगल कामनाएं पूरी होती है. इसके अलावा सत्यनारायण भगवान की कथा के दौरान भी इस फूल को चढ़ाया जा सकता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago