डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'अवैध प्रवासियों को अमेरिका से जाना होगा लेकिन...'
Donald Trump Agenda: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के अपने चुनावी वादे पर जोर दिया. हालांकि उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आप्रवासी वैध तरीके से देश में आएं.
एनबीसी के साथ एक इंटरव्यू में रिपब्लिकन नेता कहा, “हमें स्पष्ट रूप से सीमा को मजबूत और शक्तिशाली बनाना होगा, और साथ ही, साथ ही, हम चाहते हैं कि लोग हमारे देश में आएं.” यह राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद ट्रप का पहला इंटरव्यू था.
उनसे जब अवैध प्रवासियों को सामूहिक रूप से वापस भेजने में आने वाले खर्चे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह कीमत का सवाल नहीं है.”
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा, “लोगों ने हत्याएं की हैं, ड्रग माफियाओं ने देशों को नष्ट कर दिया है, तो ऐसे में वापस भेजने के लिए कीमत कोई सवाल नहीं है.”
ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और हैरिस के साथ अपनी बातचीत को ‘बहुत अच्छी’ और दोनों तरफ से ‘बहुत सम्मानजनक’ बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें बाइडेन के साथ लंच करने की उम्मीद है.
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सहित 70 विश्व नेताओं से बात की है, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से नहीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन नेताओं में शामिल हैं जिनसे उन्होंने बात की है.
बता दें ट्रंप की जीत पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था, “मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. आपके पिछले कार्यकाल की सफलताओं की तरह ही, मैं भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं. आइए मिलकर अपने लोगों के कल्याण, वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए काम करें.”
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…