केतु.
Ketu Transit 2024 Effect on Zodiac: ज्योतिष में केतु को छाया ग्रह कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, केतु इस समय कन्या राशि में संचरण कर रहा है. केतु, बीते साल कन्या राशि में गोचर किया था जो कि इस स्थिति में 12 महीने तक रहेगा. केतु, जब कभी भी चाल बदलता है तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. केतु की चाल बदलने से जहां कुछ राशियों को अचानक राजयोग जैसा सुख मिल जाता है, वहीं कुछ के लिए अशुभ होता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जानते हैं कि केतु का गोचर किन राशियों के लिए खास रहने वाला है.
इस राशि के लिए केतु की चाल आने वाले 12 महीने सकारात्मक साबित होने वाले हैं. ऐसे में मेष राशि से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है. इस दौरान लाइफ पार्टनर के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे. बिजनेस करने वालों पर भी केतु की कृपा रहेगी. इस अवधि में यानी 12 महीने जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. घर के लोगों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे.
कर्क राशि के लिए आने वाले 12 महीने बेहद लाभकारी साबित होने वाला है. केतु गोचर की अवधि में किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा. अगर परिवार में किसी सदस्य के साथ मनमुटाव है तो वह दूर हो जाएगा. धन से जुड़े मामले धीरे-धीरे दूर होने लगेंगे. परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. हालांकि, सेहत को लेकर खास सतर्क रहना होगा.
इस राशि के लिए केतु गोचर खास है. केतु गोचर के दौरान बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होगी. केतु के शुभ प्रभाव से रुके हुए तमाम कार्य पूरे होंगे. धन का आवक बना रहेगा. नौकरी करने वालों को अचानक अच्छा ऑफर मिल सकता है. इस दौरान आपको अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना होगा.
यह भी पढ़ें: आने वाली है शनि जयंती, भूलकर भी ना करें ये 6 गलतियां; वरना जिंदगी हो जाएगी तबाह!
यह भी पढ़ें: एक साल बाद सूर्य देव करेंगे बुध की राशि में प्रवेश, बहुत जल्द अमीर बनेंगे इन राशियों के लोग! होगा ये बड़ा फायदा
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…
अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…
अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…
लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…
Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…
Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…