चुनाव

ओडिशा में BJP उम्मीदवार को पुलिस ने भेजा जेल, EVM के साथ किया था ये कारनामा

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में पांचवें चरण के मतदान के दौरान ईवीएम में तोड़फोड़ करने वाले बीजेपी उम्मीदवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बीजेपी उम्मीदवार प्रशांत जगदेव खुर्दा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. 25 मई को हुए 5वें चरण के मतदान के दौरान प्रशांत जगदेव वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे. तभी ईवीएम में कुछ खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से वोट डालने में देरी हो रही थी, इसी बात से गुस्सा होकर प्रशांत ने ईवीएम को मेज से खींचकर नीचे गिरा दिया था. जिसके बाद ईवीएम टूट गई थी.

BJP उम्मीदवार हैं प्रशांत जगदेव

जानकारी के अनुसार, घटना बेगुनिया विधानसभा इलाके के बोलागाड ब्लॉक के कौंरीपटना में बूथ संख्या 114 पर हुई थी. बता दें कि प्रशांत जगदेव चिल्का विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं. उन्हें बीजेपी (BJP) ने इसबार खुर्दा लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

जमीन पर गिराकर तोड़ी EVM

पांचवें चरण की वोटिंग के दौरान प्रशांत जगदेव वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे, जहां पर उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा था. जब उनकी बारी आई तो अचानक से ईवीएम में खराबी आ गई, जिसको लेकर प्रशांत की पीठासीन अधिकारी से पोलिंग बूथ के अंदर बहस होने लगी और उन्होंने ईवीएम को मेज से खींचकर जमीन पर गिरा दिया. जिससे ईवीएम टूट गई.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: PM मोदी फिर यूपी आएंगे, जानिए गृहमंत्री अमित शाह आज कहां-कहां करेंगे चुनावी प्रचार

मामले को लेकर खुर्दा एसपी अविनाश कुमार ने बताया कि पीठासीन अधिकारी की शिकायत मिलने के बाद प्रशांत जगदेव (prashant Jagdev) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. उसी के तहत गिरफ्तारी हुई है. प्रशांत जगदेव को कोर्ट में पेश करने के बाद ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया.

पीठासीन अधिकारी ने क्या आरोप लगाए हैं?

बता दें कि पीठासीन अधिकारी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी विधायक ने पोलिंग बूथ पर हंगामा किया और मतदान प्रक्रिया में बाधा डाली थी. इस दौरान मतदान केंद्र के अंदर मौजूद चुनाव कर्मियों से अभद्रता भी की. इस पूरे प्रकरण का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

16 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

31 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

41 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

49 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago