खेल

IPL 2024 Final: हैदराबाद और कोलकाता के बीच खिताबी भिड़ंत में कौन बनेगा चैम्पियन? जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2024 Final: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के खिताबी मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच भिड़ंत होगी. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से मैच शुरु होगा. इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे टॉस होगा.

केकेआर और सनराइजर्स के बीच खिताबी भिड़ंत

कोलकाता ने आखिरी बार 2014 में गौतम गंभीर के नेतृत्व में आईपीएल खिताब जीता था, जो अब फ्रेंचाइजी के मेंटर हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में डेविड वार्नर की अगुवाई में खिताब हासिल किया. इसके बाद दोनों ही टीमों को एक-एक फाइनल में हार मिली.

क्वालिफायर-1 में केकेआर ने मारी थी बाजी

अब 2024 में एक बार फिर दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बनाई है, जहां हैदराबाद का नेतृत्व पैट कमिंस कर रहे हैं और कोलकाता की कमान श्रेयस अय्यर के हाथो में है. इस सीजन का क्वालिफायर-1 भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था, जिसमें कोलकाता को 8 विकेट से जीत मिली थी. यानी श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम मैच में मजबूत आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. यह तीसरा मौका होगा जब दोनों टीमें सीजन में आमने-सामने है.

कोलकाता का पलड़ा ज्यादा भारी

आमने-सामने की लड़ाई में कोलकाता का पलड़ा भारी है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 27 मुकाबले हुए. इनमें से 18 मुकाबले कोलकाता ने और 9 मुकाबले हैदराबाद ने जीते. इस फाइनल मुकाबले की खास बात यह है कि जहां एक तरफ हैदराबाद के पास उनकी तूफानी बैटिंग लाइन-अप है, वहीं दूसरी तरफ कोलकाता की खतरनाक स्पिन जोड़ी, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती, जो किसी भी मजबूत बैटिंग लाइन-अप को तोड़ने का माद्दा रखती है.

अगर हैदराबाद की बात करे तो गेंदबाज़ी लाइन अप में भुवनेश्वर कुमार कोलकाता के विरुद्ध अहम भूमिका निभा सकते हैं. कुल मिलाकर यह मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है, लेकिन पसंदीदा कोलकाता मानी जा रही है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, एडन मार्करम, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक मारकंडे.

कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, सुनील नारायण, आंद्रे रसल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मिचेल स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी की संगकारा ने की तारीफ, कहा- पूरे टूर्नामेंट में किया दमदार प्रदर्शन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

33 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago